मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
बता दे, प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,021 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7 लाख 10 हजार 36 हो गई है। कोरोना से 24 घंटे में 3,474 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,15,096 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल मौतें 9 हजार 236 हो गई हैं। प्रदेश में एक्टिव मामले 95 हजार 980 हैं।
यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रा













