न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: बदायूं में काजी के जनाजे में उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरल

यूपी के बदायूं में एक सम्प्रदाय विशेष के धर्मगुरु के देहांत के बाद निकली शवयात्रा में कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 11:13:26

UP News: बदायूं में काजी के जनाजे में उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरल

यूपी के बदायूं में एक सम्प्रदाय विशेष के धर्मगुरु के देहांत के बाद निकली शवयात्रा में कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। बदायूं पुलिस ने इस यात्रा में हजारों लोगों के एकत्रित होने के संदर्भ में कई धारओं में मामला दर्ज किया है। बता दें कि बदायूं के मौलवी टोला में मुसलमानों के धर्मगुरु हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी बदायूंनी का निधन हो गया था। वो शहर के काजी थे। मुसलमानों के साथ साथ हिन्दू भी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कई विवादित मसलों पर हमेशा सरकार का साथ दिया और उसको पालन करने के लिए कहा, मगर जब उनके निधन की सूचना मिली तब उनको देखने के लिए बहुत भीड़ पहुंच गई। देखते ही देखते उनको दफन करने के लिए जा रहे जनाजे में इतनी सारी भीड़ जुट गई कि लोगों ने कोविड काल में सारे नियम-कानून ताक पर रख दिए।

बदायूं पुलिस का दावा है कि कब्रिस्तान में दफन करने के दौरान कोरोना गाइडलाइन के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई गईं। हजारों की संख्या में लोग कब्रिस्तान में इकट्ठा हुए और प्रशासन लोगों से कोविड नियमों का पालन कराने में असमर्थ दिखा। धर्मगुरु के समथकों में कहीं से भी कोरोना का खौफ दिखाई नही दे रहा था।

पुलिस पहले हरकत में क्यों नहीं आई?

बता दें कि यह जुलूस रविवार दोपहर को निकाली गई थी। जनाजे में उमड़ी भीड़ का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आई। जनाजे में सामाजिक दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा गया और न ही लोगों ने मास्क ही पहन रखी थी। भीड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ कोविड-19 और कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज दी है।

मौत के कई घंटे के बाद दफन किया गया

रविवार को जैसे-जैसे लोगों को यह पता चलता गया कि शहर काजी सलीम मियां साहब खत्म हो गए हैं, उसके बाद से भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। शुरुआत में 11 बजे दफन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसको बाद में और बढ़ा दिया गया और 1 बजे दफन की तैयारी हुई। पुलिस ने गांव-देहात और शहर से आने वाले लोगों के लिए कोई भी बैरिकेडिंग नहीं लगाई और न ही किसी अधिकारी ने भीड़ को इकट्ठा होने से रोका।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल