न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजमगढ़: छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाते समय 3 डूबे, एक की मौत; जहरीली शराब पीने से 2 की मौत

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के जिवली गांव में छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो युवकों को गांव वालों ने बचा लिया लेकिन एक युवक की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 3:35:24

आजमगढ़: छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाते समय 3 डूबे, एक की मौत; जहरीली शराब पीने से 2 की मौत

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के जिवली गांव में छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो युवकों को गांव वालों ने बचा लिया लेकिन एक युवक की मौत हो गई। तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया।

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं। इसी दौरान तीनों युवक नहाने लगे। जब काफी देर बाद नहीं निकले तो स्थानीय लोग उनकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद दो लोगों को निकाल लिया गया। लेकिन, एक युवक का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने तालाब में जाल डाला तो तीन घंटे बाद डूबे युवक का शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त राहुल सरोज (20) के रूप में हुई। युवक का शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर माहौल गमगीन हो गया। गांव की महिलाएं परिवार वालों को चुप कराने के प्रयास में जुटे रहे।

uttar pradesh,azamgarh,chhath puja,talab,liquor

जहरीली शराब सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के सम्मसल्लीपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 10 नवंबर की रात दो लोगों की मौत हो गई। गांव में शराब खरीदकर मंगरू (65) और छोटेलाल राजभर (42) ने पी थी। 9 नवंबर को दोनों की तबीयत खराब होने बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर 10 नवंबर को सबसे पहले छोटेलाल राजभर की मौत हो गई। कुछ देर बाद मंगरू की भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के DM राजेश कुमार और SP अनुराग आर्य ने आज गुरुवार को मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में सामने आया कि जहरीली शराब के सेवन से कई और लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। परिजन मामले को छिपा रहे हैं।

SP अनुराग आर्य ने कहा कि शराब के सैंपल लिए गए हैं। दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक व्यक्ति जो साथ में बैठकर शराब पीया और सप्लाई भी किया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने भी शराब पीने की बात बताई है। परिवार वालों का कहना है कि शराब पीने के बाद तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। एसपी अनुराग आर्य ने कहा, इस मामले में जो भी लोग भी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात