न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में सनी की बातें सुन बॉबी के आए आंसू, देखें वीडियो, आमिर के माता-पिता नहीं चाहते थे...

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की धूम है। इस कॉमेडी शो से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 6:56:42

2 News : कपिल के शो में सनी की बातें सुन बॉबी के आए आंसू, देखें वीडियो, आमिर के माता-पिता नहीं चाहते थे...

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की धूम है। इस कॉमेडी शो से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। यह पिछले महीने के अंत में शुरू हुआ था। इसमें अब तक कई सेलेब्रिटी आ चुके हैं। अब शनिवार को आने वाले मेहमानों का खुलासा भी हो गया है। इस एपिसोड में देओल बंधु सनी और बॉबी शो के कलाकारों के साथ मस्ती करते दिखेंगे। इसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

शो में सनी और बॉबी अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए। सनी की बातों से बॉबी की आंखों में आंसू आ गए, तो वहीं दूसरी तरफ दोनों खूब हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए। सनी फैमिली और आज की सफलता से जुड़ी बातें कर रहे हैं। सनी कहते हैं कि कुछ समझ में नही आ रहा था कि क्या हो रहा है, उनका परिवार 1960 के दशक से लाइमलाइट में है, लेकिन कुछ चीजें ठीक नहीं हो पा रही थीं। ऐसा क्यों हो रहा था समझ में भी नहीं आ रहा था। मेरे बेटे की शादी हुई। उसके बाद पापा की फिल्म आई। फिर ‘गदर 2’ आई। पता नहीं अचानक से रब कहां से आ गया। सब कुछ बदल गया।

उसके बाद बॉबी की ‘एनिमल’ आई और धमाका हो गया। सनी की बातों से बॉबी रोते हुए आंसू पोछते रहे। आगे बॉबी ने कहा, “अगर कोई वाकई में सुपरमैन की तरह मजबूत है तो वह है उनके भैय्या (सनी देओल)।” इस पर सनी कहते हैं कि मैं बाहुबली हूं। साथ ही शो के दौरान सनी अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ हुई मजेदार नोकझोंक के बारे में बताते हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “देओल ब्रदर्स इस कॉमेडी स्टेज को अपना बनाने के लिए और आप सभी को यमला पगला दीवाना बनाने के लिए जल्द ही आ रहे हैं।”

आमिर के पैरेंट्स और चाचा नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें क्योंकि...

आमिर खान कई सालों से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। हाल ही में आमिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आए थे। इस दौरान उन्होंने एक्टर बनने के पीछे की कहानी भी बताई। आमिर ने कहा कि मेरे माता-पिता नहीं चाहते थे कि मैं एक्टर बनूं। मेरे चाचा और पेरेंट्स खुद फिल्ममेकर्स थे लेकिन फिर भी उनका कहना था कि मैं फिल्मों में काम न करूं।

उनके अनुसार उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री काफी अस्थिर थी और आपको ये कभी मालूम नहीं होता है कि एक एक्टर के तौर पर आप कब सफल होंगे और कब नहीं। वे चाहते थे कि मैं एक ऐसे प्रोफेशन में जाऊं, जो स्थिर हो और जहां ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को न मिलें। इस वजह से वे मेरे खिलाफ थे। मैंने डेढ़ साल तक बैकस्टेज पर काम किया और 2 नाटक भी किए।

गौरतलब है कि आमिर ने साल 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की। हालांकि बतौर लीड एक्टर उन्हें पहली फिल्म ‘होली’ मिली थी। इसके बाद ‘कयामत से कयामत तक’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई। तब से शुरू हुई उनकी लोकप्रियता आज तक बढ़ती ही जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष