न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एंबुलेंस नहीं मिली तो कार की छत पर पिता का शव बांध श्‍मशान घाट पहुंचा बेटा, ये देख लोगों के फूट पड़े आंसू

उत्तर प्रदेश के आगरा में अस्‍पताल और ऑक्‍सीजन की कमी का संकट तो बना हुआ है लेकिन एंबुलेंस की कमी भी लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 10:34:54

एंबुलेंस नहीं मिली तो कार की छत पर पिता का शव बांध श्‍मशान घाट पहुंचा बेटा, ये देख लोगों के फूट पड़े आंसू

उत्तर प्रदेश के आगरा में अस्‍पताल और ऑक्‍सीजन की कमी का संकट तो बना हुआ है लेकिन एंबुलेंस की कमी भी लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। कोरोना से मौतों के बढ़ते सिलसिले के बाद श्‍मशान घाटों पर भी अंतिम संस्‍कार के लिए लोगों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच शहर से सामने आई एक तस्वीर ने लोगों को भावुक कर दिया। दरअसल, पिता की मौत के बाद शव को श्‍मशान घाट ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो बेटा शव को अपनी कार की छत पर बांध श्‍मशान घाट पहुंच गया। इस घटना को देख श्‍मशान घाट में मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

कोरोना की वजह से बढ़ती मौतों के बीच श्‍मशान घाटों पर भी कई घंटे की वेटिंग चल रही है। जबकि पिता का शव कार की छत पर बांध श्‍मशान पहुंचने वाले बेटे को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं, जब कुछ घंटे बाद शव के अंतिम संस्‍कार का समय आया तो बेटे ने पिता के शव को कार की छत से उतार कर प्रक्रिया पूरी की। यह देख वहां मौजूद लोगों के आंसू फूट पड़े। बता दें कि आगरा यूपी के उन शहरों में शामिल है, जहां कोरोना संक्रमण न सिर्फ बेकाबू हो चला है बल्कि लोगों की जान भी लगातार ले रहा है।

पूरे प्रदेश में हालात बेहद खराब

बता दे, पूरे प्रदेश में कोरोना में मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को राज्य में 35 हजार 311 लोग संक्रमित पाए गए। 25 हजार 633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है। ऐसे में नीति आयोग ने चिंता जाहिर कर हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ सकते है। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य व कोविड-19 टास्क फोर्स के अध्यक्ष वीके पॉल की अगुवाई वाले पैनल ने अनुमान लगाया है कि बड़ी आबादी वाले राज्य ज्यादा जोखिम में हैं। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इन राज्यों में सेहत से जुड़ा बुनियादी ढांचा मौजूदा गंभीर हालात से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। निति आयोग का अनुमान है कि 30 अप्रैल के बाद प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख 19 हजार 604 नए मामले सामने आ सकते हैं। अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसके लिए प्रदेश में रोजाना 16 हजार 752 ऑक्सीजन और 3081 आईसीयू बेड की आवश्यकत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- UNSC में सुधार अब और नहीं टाल सकते, ‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’
BRICS में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- UNSC में सुधार अब और नहीं टाल सकते, ‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’