न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : मृत्युभोज से लौट रहे मामा-भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में देर रात एक भयानक हादसा देखने को मिला जहां मृत्युभोज से लौट रहे मामा-भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 1:53:21

भरतपुर : मृत्युभोज से लौट रहे मामा-भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में देर रात एक भयानक हादसा देखने को मिला जहां मृत्युभोज से लौट रहे मामा-भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामा-भांजे अपने रिश्तेदार की मृत्युभोज में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे। दोनों के शवों की तलाशी लेने पर दोनों की शिनाख्त हुई और दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। गुरुवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लग गई है।

घटना उच्चैन थाना इलाके के गांव नगला धौर के पास हुई। रतऊआ गांव का रहने वाला बृजमोहन अपने भांजे नगला बिराह गांव के रहने वाले गोपाल को लेकर अपनी बुआ के घर गया था। बृजमोहन की बुआ के घर में किसी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। दोनों मृत्युभोज में शामिल होकर घना जाटौली गांव से वापस आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल हालत में सड़क पर ही पड़े रहे। जब वहां से राहगीर निकले तो उन्होंने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?

सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव

केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच

रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग

पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल