Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, मुख्यमंत्री पद से हट सकते हैं नीतीश कुमार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 3:31:36

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, मुख्यमंत्री पद से हट सकते हैं नीतीश कुमार

पटना। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी मुख्यमंत्री पद से हट सकते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब JDU में अंतर्कलह की बातें उभर कर सामने आ रही हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता फिलहाल पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं। ज्ञातव्य है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर भी लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं।

दरअसल, इन दिनों जेडीयू में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर खबरें आम हैं। इन सबके बीच भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार कभी भी मुख्यमंत्री पद से हट सकते हैं। उनके पास दो ही विकल्प हैं। वह या तो पार्टी का विलय करें या मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें। बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं, यह बात 200 फीसद तय है।’ बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से नाराज चल रहे हैं। ललन सिंह से पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।
लालू यादव मुख्य रणनीतिकार

गिरिराज सिंह ने लालू यादव और नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘लालू यादव मुख्य रणनीतिकार हैं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वह कुछ भी करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष राजद का है और वह अहम भूमिका निभाने वाले हैं। विधानसभा अध्यक्ष खेल करेंगे।’ गौरतलब है कि गिरिराज सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमला करते रहे हैं। विभिन्न मुद्दों पर वह बिहार की मौजूदा सरकार को घेरते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका