न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार में शामिल होने के फैसले में साथ थे चाचा, समान नागरिक संहिता से कोई नुकसान नहीं होगा: अजित पवार

अजित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार में उनके शामिल होने के फैसले के समय चाचा शरद पवार उनके साथ थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 3:49:37

सरकार में शामिल होने के फैसले में साथ थे चाचा, समान नागरिक संहिता से कोई नुकसान नहीं होगा: अजित पवार

मुम्बई। अजित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार में उनके शामिल होने के फैसले के समय चाचा शरद पवार उनके साथ थे। उन्होंने कहा, “एक पारिवारिक चर्चा के दौरान शरद पवार ने मुझसे सरकार में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। 2 मई को एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा भी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने विधायक जितेंद्र आव्हाड और पूर्व सांसद आनंद परांजपे को बुलाया और उन्हें कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लाने और वाईबी चव्हाण केंद्र में उनके इस्तीफे वापसी की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्देश दिया।”

अजीत पवार ने यह बात रायगढ़ जिले के कर्जत में दो दिवसीय अध्ययन कार्यशाला के समापन सत्र के दौरान अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को अपने चाचा शरद पवार की आलोचना की और घोषणा की कि वह बारामती में अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, जिससे उनकी चचेरी बहन और मौजूदा लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के साथ मुकाबला होगा। उन्होंने पवार के अन्य गढ़ों सतारा, रायगढ़ और शिरूर से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने समान नागरिक संहिता और जन्म नियंत्रण कानून पर भी चर्चा का आह्वान किया।

अजीत ने कहा, “पिछड़े वर्गों, आदिवासियों, दलितों के बीच समान नागरिक संहिता के बारे में गलत धारणाएं हैं कि इससे आरक्षण प्रभावित होगा। नहीं, ऐसा नहीं होगा। मुझे लगता है कि अब समान नागरिक संहिता पर विस्तृत चर्चा करने का समय आ गया है और मैं केवल विचार सामने रख रहा हूं।’

एनसीपी नेता ने कहा, “इसके अलावा, अब जन्म नियंत्रण पर कानून बनाने का समय आ गया है, क्योंकि एक जोड़े को केवल दो बच्चों की अनुमति दी जानी चाहिए। यदि हम अभी ऐसा नहीं करते हैं तो हमारे प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए पर्याप्त नहीं होंगे। अगर नरेंद्र मोदी जी कोई कानून लाना चाहते हैं, तो उन्हें लाना चाहिए।” अजित ने कहा कि उनकी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी, जिनमें से एक धर्मनिरपेक्षता है। उन्होंने कहा, “हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं करने जा रहे हैं, क्योंकि हम सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हुए सरकार में शामिल हुए हैं। धर्मनिरपेक्षता और प्रगतिशील विचार हमारी आत्मा हैं।”

विपक्षी इंडिया गुट पर कटाक्ष करते हुए अजित ने कहा कि इसके कई सदस्य अतीत में भाजपा से हाथ मिला चुके हैं। “ममता दीदी, नीतीश जी, महबूबा जी बीजेपी के साथ रहे हैं। हम उनकी आलोचना नहीं कर रहे हैं। लेकिन भाजपा से हाथ मिलाने के लिए हमारी आलोचना क्यों की जा रही है?”

अजित ने कहा कि आईएनडीआईए ब्लॉक (INDIA Block) अपने नेता, यहां तक कि लोगो (Logo) को भी अंतिम रूप नहीं दे पाया है। उन्होंने कहा, ऐसे समय में यह मोर्चा सरकार कैसे चला सकता है, जब हमारे पास एक ऐसा नेता है जो देश का नेतृत्व कर रहा है और वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्थिरता दी है। जो विकास के लिए लाभदायक है। उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका का भी उदाहरण देते हुए कहा कि कमजोर नेतृत्व के कारण इन देशों जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज