न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ukraine-Russia War: 137 यूक्रेनियों की गई जान, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति, कहा - रूस से लड़ने के लिए हमें अकेला छोड़ दिया, डरते हैं सारे देश

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग को करीब-करीब 24 घंटे बीत चुके हैं। जंग में अब तक 137 यूक्रेनियों की जान गई है और 316 लोग घायल हैं। इनमें आम लोगों के साथ यूक्रेनी सैनिक भी शामिल हैं। अमेरिका ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 160 मिसाइलें दागी हैं। रूस ने कहा कि यूक्रेन पर पहले दिन 203 हमले किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 11:26:04

Ukraine-Russia War: 137 यूक्रेनियों की गई जान, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति, कहा -  रूस से लड़ने के लिए हमें अकेला छोड़ दिया, डरते हैं सारे देश

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग को करीब-करीब 24 घंटे बीत चुके हैं। जंग में अब तक 137 यूक्रेनियों की जान गई है और 316 लोग घायल हैं। इनमें आम लोगों के साथ यूक्रेनी सैनिक भी शामिल हैं। अमेरिका ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 160 मिसाइलें दागी हैं। रूस ने कहा कि यूक्रेन पर पहले दिन 203 हमले किए गए। यूक्रेन के 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए। रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन में हालात अब भयावह हो गए हैं। चारों ओर खौफ का मंजर है। रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की भावुक हो गए है। उन्होंने कहा कि हमें इस जंग में रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। मुझे तो यूक्रेन की सहायता के लिए कोई भी नजर नहीं आता। सारे देश डरते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले में हमारे देश के जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वह किसी योद्धा से कम नहीं है। उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए मौत को गले लगाया है। साथ ही कहा कि रूस की ये हरकत काफी गलत है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज रिहाइशी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे (रूस) लोगों को मार रहे हैं। शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। यह गलत है और इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर सभी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं। इस द्वीप पर रूसी सैनिकों का कब्जा हो गया है। उन्होंने देश की राजधानी कीव में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह काफी सतर्क रहें। इसी दौरान राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमारे साथ लड़ने के लिए कौन खड़ा है। यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है। हमारे लोग मारे जा रहे हैं। देश संकट के दौर से गुजर रहा है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी युद्ध में यूक्रेन की मदद को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। बाइडेन ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। हालांकि, बाइडेन ने कहा कि वे नाटो देशों की इंचभर भी जमीन की रक्षा करेंगे। इतना ही नहीं बाइडेन ने यह भी कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की कोई योजना नहीं है।

बाइडेन ने कहा कि हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB समेत रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। बाइडेन ने कहा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वह पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत हैं, जहां इस समय हम हैं।

ब्रिटेन बेन करेगा रूसी एयरलाइन Aeroflot

यूक्रेन पर हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार देते हुए हमले को घिनौना करार दिया। इतना ही नहीं बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया कि ब्रिटेन अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रूसी एयरलाइन Aeroflot को नहीं करने देगा। यूक्रेन पर हमले के विरोध में ब्रिटेन की संसद में रूस के खिलाफ 'सबसे बड़े और सबसे गंभीर प्रतिबंधों' के पैकेज को पेश किया गया। इन प्रतिबंधों में रूस के स्वामित्व वाले बैंक वीटीबी की संपत्ति-फ्रीज करने और रूसी बैंकों को ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली से बाहर रखने की भी अनुमति दी गई है। इतना ही नहीं यूके सरकार ने उस राशि की सीमा निर्धारित करने का फैसला किया है जो रूसी नागरिक अपने यूके बैंक खातों में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा रूस और निजी कंपनियों को यूके में धन जुटाने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया है। बोरिस जॉनसन ने कहा, ये व्यापार प्रतिबंध आने वाले सालों में रूस की सैन्य, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को प्रभावित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती