न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूक्रेन में बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, होम मिनिस्टर समेत 18 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। यह हादसा क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jan 2023 4:11:11

यूक्रेन में बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, होम मिनिस्टर समेत 18 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। यह हादसा क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है।
इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल हैं। हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है।

यूक्रेन के अखबार ‘कीव इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक- हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 9 लोग जो मारे गए हैं उनमें दो बच्चे हैं। ये किंडरगार्टन में मौजूद थे। बाकी इसी किंडरगार्टन के कर्मचारी हैं। कुल 29 लोग घायल हैं और इनमें 15 बच्चे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजतीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ukraine kyiv helicopter crash video update

कीव के पास जहांयह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं। इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है।

यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेंको ने पॉलिटिको को बताया कि इस हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है। कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना के समय किंडरगार्टन (बच्चों के स्कूल) में बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे।कुलेबा ने आगे कहा कि इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का हिस्सा था। दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हादसे पर ना ही अब तक रूस की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही यूक्रेन ने इसे रूसी हमला करार दिया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी चीफ किरिलो टिमोशेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

अफसरों ने अब तक ये नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। ब्रोवेरी दरअसल एक कस्बा है। इसकी आबादी करीब एक लाख है। यह कीव के पूर्व में स्थित है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने घटना को भयानक बताया। कहा- इस हादसे में मारे गए हमारे लोग सच्चे देशभक्त थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर