न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर हत्याकांड: जांच में बड़ा खुलासा, आरोपियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था पाकिस्तान

उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जयपुर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने NIA को हत्यारों को 12 जुलाई तक 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jul 2022 10:25:05

उदयपुर हत्याकांड: जांच में बड़ा खुलासा, आरोपियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था पाकिस्तान

उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जयपुर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने NIA को हत्यारों को 12 जुलाई तक 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। तालिबानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से सुबह जयपुर लेकर पहुंची थी। दोनों यहां की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद थे। दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ हैं। ये दोनों भी टेलर कन्हैया के मर्डर की साजिश में शामिल बताए जाते हैं। इस बीच जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उदयपुर के दो मौलानाओं रियासत हुसैन और अब्दुल रज्जाक ने दावत-ए-इस्लामी की ट्रेनिंग के लिए हत्याकांड के आरोपी मुहम्मद गौस को पाकिस्तान भेजा था। गौस के साथ वसीम अत्तारी और अख़्तर रजा भी पाकिस्तान गया था। एनआईए ने इन तीनों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हत्याकांड की साजिश में दो मौलाना और दो वकील भी शामिल हैं, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक बैठक हुई थी जिसमें रियाज अत्तारी ने टेलर कन्हैयालाल को मारने की ज़िम्मेदारी ली थी।

इस बैठक में रियाज, मोहम्मद गौस, आसिफ और मोहसिन शामिल थे। कन्हैयालाल की शॉप से महज 500 दूर ही मोहसिन की शॉप और पड़ोस में आसिफ के कमरे पर हत्या की साजिश रची गई थी। रियाज ने आसिफ और मोहसिन को रेडक्लाइज करके इस वारदात में साथ देने के लिए तैयार किया था। आसिफ और मोहसिन कन्हैया लाल की हत्या की प्लानिंग से लेकर हथियार बनाने तक में शामिल रहे। कन्हैया लाल की दुकान जिस गली में थी, उस गली में पहले से रियाज और मोहम्मद गौस का आना जाना था।

उदयपुर में जब विवादित बयान पर कुछ लोग समर्थन करने लगे तभी रियाज और मोहमद गौस ने तय कर लिया था की कुछ बड़ा करना है। कन्हैया आसान शिकार लगे और चूंकि पहले से रियाज और मोहम्मद गौस कन्हैया की दुकान के पास आते जाते रहते थे और उस गली से वाकिफ थे तो हत्याकांड को अंजाम दिया।

उदयपुर में 28 जून की दोपहर दो युवकों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या का दी थी। आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे। दोनों आरोपियों ने हत्या का वीडियो भी बनाया जिसको सोशल मीडिया पर वायरल ही किया। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को भी धमकी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट