
जोधपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें शिफ्टिंग के लिए ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी से आए युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और जेवरात पार कर लिए। घटना 17 मार्च की है लेकिन मंगलवार को पीड़ित ने चौहाबो थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। पीड़ित एम्स में पीजी कर रहीं महिला डॉक्टर हैं जिसने मकान चौहाबो से बासनी शिफ्ट किया था। पुलिस अब उन दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।
चौहाबो पुलिस ने बताया कि केके कॉलोनी, बासनी निवासी मेरिन ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने चौहाबो मंगलदीप अपार्टमेंट से घर केके कॉलोनी शिफ्टिंग के लिए ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया। महावीर व कैलाश ने 17 मार्च को घर का सामान शिफ्ट कर दिया। मंगलवार को उन्होंने सामान चेक किया तो पता लगा कि जेवरात नहीं है। मेरिन ने रिपोर्ट दी कि दोनों युवक सामान शिफ्टिंग के दौरान सोने की दो चेन, ईयरिंग्स की चार जोड़ी, नाक की तीन फीणी व सोने को दो लॉकेट चुरा लिए। इनका वजन कुल 35 ग्राम था।














