न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : अभिशाप बनता जा रहा कोरोना, बूढे बाप ने कंधे पर उठाई दो जवान बेटों की अर्थी

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में जहां बूढे बाप ने पांच दिन के अंदर अपने कंधे पर दो जवान बेटों की अर्थी उठाई जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 May 2021 7:57:45

गोरखपुर : अभिशाप बनता जा रहा कोरोना, बूढे बाप ने कंधे पर उठाई दो जवान बेटों की अर्थी

कोरोना का काल लगातार लोगों को अपना ग्रास बनाता जा रहा हैं और परिवारों को तबाह कर रहा हैं। इसका आंखें नाम कर देने वाला नजारा देखने को मिला उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में जहां बूढे बाप ने पांच दिन के अंदर अपने कंधे पर दो जवान बेटों की अर्थी उठाई जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई थी। यह देखकर पूरा गांव रो पड़ा। अब बुजुर्ग पिता के ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। 60 वर्ष की उम्र में दोनों बेटों के परिजनों की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधे पर आ गई है। मृतक राकेश के दो बच्चे विवेक (16) और हिमांशु (13) हैं। वहीं मृतक राजेश के तीन बच्चे उमा (7), सन्नी (5) और अंजली (2) हैं। बहुओं और बच्चों की सिसकियां सुनकर हर किसी की आंखे नम हो जा रही हैं।

यह मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर द्वितीय गांव की है। यहां सिद्धू के दो बेटे थे, बड़ा बेटा राकेश (36) छोटा राजेश (32) साल का था। बताया जा रहा है कि पिछले साल सितंबर में राकेश कोलकता कमाने गया था, वहां वह पेंट पॉलिश का काम करता था। वहीं छोटे भाई राजेश अपने पिता के साथ घर पर खेती का काम करता था। इस बीच कोरोना ने सभी का काम धंधा चौपट कर दिया। ऐसे में राकेश को भी घरवापसी करनी पड़ी। वह 30 अप्रैल 2021 को अपने घर लौट आया। इसके अगले ही दिन एक मई को अचानक राकेश को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी ठर्रापार ले गए। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन अभी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि तत्काल ऑक्सीजन न मिलने के कारण राकेश ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी कराई, इस बीच उसे भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। पांच मई को राजेश की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। एक ही घर में पांच दिन के अंदर दो जवान बेटों की मौत से पूरे गांव सन्न रह गया। दोनों बेटों की मौत के बाद पिता सिद्धू पूरी तरह टूट गए। वह बार-बार रोते हुए बस यही बोल रहे हैं कि भगवान किसी को भी ऐसा दिन ना दिखाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप