हरियाणा : मातम में बदलीं होली की खुशियां, खेत में मिले खून से लथपथ दो लोगों के शव

By: Ankur Mon, 29 Mar 2021 6:02:06

हरियाणा : मातम में बदलीं होली की खुशियां, खेत में मिले खून से लथपथ दो लोगों के शव

बीती होलिका दहन की रात रविवार को हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना अंतर्गत खोखरी गांव में होली की खुशियां तब मातम में बदल गई जब यहां दो लोगों की हत्या कर दी गई जिनके खून से लथपथ शव खेत में मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई हैं और दोनों परिवार में मातम पसर गया। मरने वालों में 29 वर्षीय संदीप और 47 वर्षित रोहताश हैं। संदीप का शव पानी की हौद में पड़ा हुआ था तो रोहताश का उससे कुछ दूरी पर। पुलिस के अनुसार संदीप के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। हत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण खेत में पहुंचे।

वारदात की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार मरने वाले दोनों रविवार शाम के समय गांव के ही दो लोगों के साथ शराब पीते देखे गए थे। माना जा रहा है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसमें संदीप और रोहताश की हत्या कर दी गई। जिन लोगों पर हत्या का शक जताया जा रहा है उनकी मृतकों के साथ अच्छी दोस्ती थी। चारों अकसर साथ रहते थे। रविवार शाम को चार बजे के बाद चारों को एक साथ देखा गया था। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या उन्होंने की है या किसी और ने। दोनों की हत्या किन कारणों से की गई है।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : बेहोशी की दवा देकर डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म, जान से मार डालने की दी धमकी

# पंजाब : दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ वेटर ने किया दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी फंसी मुसीबत में

# अमृतसर : खूनी जंग में बदली पुरानी रंजिश, बाप-बेटे ने पीटकर की एक व्यक्ति की हत्या

# महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की तैयारी, CM बोले- धारा 144 या कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा

# हरियाणा : महिला का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

# हरियाणा : शिक्षक ही बना भक्षक, कुश्ती सीखने आई किशोरी के साथ कोच ने किया दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com