न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो मुस्लिम निर्दलीय प्रत्याशियों ने हराया भाजपा-कांग्रेस को, एक तो रह चुके हैं परिवहन मंत्री

इसी बीच, 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं, जिसमें दो निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। ये उम्मीदवार हैं मुख्तार अहमद और युनूस खान। मुख्तार अहमद जहां भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से 17748 सीट से आगे चल रहे हैं, वहीं युनूस खान डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 3:08:17

दो मुस्लिम निर्दलीय प्रत्याशियों ने हराया भाजपा-कांग्रेस को, एक तो रह चुके हैं परिवहन मंत्री

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। भाजपा फिलहाल 108 जबकि कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो गहलोत सरकार की विदाई तय है। इसी बीच, 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं, जिसमें दो निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। ये उम्मीदवार हैं मुख्तार अहमद और युनूस खान। मुख्तार अहमद जहां भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से 17748 सीट से आगे चल रहे हैं, वहीं युनूस खान डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है। भाजपा के नौक्षम चौधरी और कांग्रेस की जाहिदा खान यहां से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में मुख्तार अहमद आगे चल रहे हैं। साल 2018 में जाहिदा खान ने लगभग 40 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता था लेकिन इस बार वह पीछे चल रही हैं। भाजपा ने हरियाणा के मेवात की रहने वाली नौक्षम चौधरी को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था।

डीडवाना सीट पर युनूस खान ने बनाई बढ़त

वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले और भाजपा के इकलौते मुस्लिम चेहरा रहे यूनूस खान ने पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय पर्चा भरा था। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यूनुस खान को सचिन पायलट के सामने टोंक सीट से मुकाबला करने के लिए चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि खान पायलट से चुनाव हार गए थे। युनूस खान पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट