न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : डबरी में मिले 2 मासूमों के शव, खेलने के लिए निकले थे घर से, घटनाक्रम की जांच जारी

प्रदेश के बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां शनिवार दोपहर को खेलने के लिए घर से निकले 2 मासूमों का शव गांव में ही बने एक डबरी में मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 6:14:00

छत्तीसगढ़ : डबरी में मिले 2 मासूमों के शव, खेलने के लिए निकले थे घर से, घटनाक्रम की जांच जारी

प्रदेश के बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां शनिवार दोपहर को खेलने के लिए घर से निकले 2 मासूमों का शव गांव में ही बने एक डबरी में मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में डबरी छोटे क्षेत्र में बने गड्‌ढे में भरे पानी को कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल ग्रामीण रोजमर्रा कार्य के लिए करते हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सोठी गांव का है। पूरे घटनाक्रम के बाद इस बात की जानकारी सीपत थाने को दी गई है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर बच्चे कैसे उस डबरी तक पहुंच गए या किसी और कारणों से बच्चों की मौत हुई है।

सोठी निवासी आयुष कुमार यादव (4) और शौर्य कुमार धुलिया (3) शनिवार को खेलने के लिए घर से निकले थे। शौर्य भी आयुष के ही मोहल्ले में रहता था। दोनों साथ में खेलते थे। परिजनों को लगा था कि दोनों आसपास ही खेल रहे होंगे। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए तो उन्हें परिवार वालों ने ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं लगा। करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद दोनों का शव गांव में बने डबरी में मिला। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके हैं। शव मिलने के बाद परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे