Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : गाय को बचाने के चक्कर में बस की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत

शनिवार को भरतपुर के नदबई इलाके में दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां एक गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 5:23:02

भरतपुर : गाय को बचाने के चक्कर में बस की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत

शनिवार को भरतपुर के नदबई इलाके में दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां एक गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक छात्र टैगोर स्कूल में 11वीं क्लास का छात्र था। उसे टैगौर स्कूल की बस ने ही टक्कर मारी। बाइक पर बैठे बाकी दोनों साथी दूसरे स्कूल में पढ़ते थे।
मृतक का नाम भानु प्रताप पुत्र हेमेंद्र कुमार जाट है। वह नदबाई की वेयर हाउस कॉलोनी का रहने वाला था। छात्र विनोद और भागवत घायल हुए हैं। विनोद की हालत गंभीर होने पर भरतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचे लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना नदबई कुम्हेर रोड स्थित हरियाणा रिसॉर्ट के पास की है। यहां सुबह करीब 8:00 बजे तीन छात्र एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी गाय अचानक सामने आ गई। गाय से बचने के लिए बाइक सवार छात्रों ने हल्का सा टर्न लिया। इस दौरान बाइक पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गई। एक छात्र बस के अगले पहिए में फंस गया। बस की स्पीड इतनी तेज थी की करीब 35 फीट तक बस छात्र को घसीटते ले गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो अन्य छात्रों को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका