Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : बस चालक की लापरवाही ने ली 2 बाइक सवार चचेरे भाइयों की जान

घटना तब हुई जब युवक मोटरसाइकिल पर फतेहपुर से चूड़ीमियांन की ओर जा रहे थे तथा सीकर-मंडावा रूट पर चलने वाली निजी बस भगासरा से बेसवा की तरफ जा रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 3:24:39

सीकर : बस चालक की लापरवाही ने ली 2 बाइक सवार चचेरे भाइयों की जान

सीकर उपखंड के गांव बेसवा और भगासरा के बीच शुक्रवार को दोपहर में बस चालक की लापरवाही के कारण एक हादसे में 2 बाइक सवार चचेरे भाइयों की जान चली गई। घटना तब हुई जब युवक मोटरसाइकिल पर फतेहपुर से चूड़ीमियांन की ओर जा रहे थे तथा सीकर-मंडावा रूट पर चलने वाली निजी बस भगासरा से बेसवा की तरफ जा रही थी। सदर थाना प्रभारी करणसिंह मय जाब्ते के दुर्घटना स्थल पहुंचे और शवों को लाकर धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। देर शाम दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए। रात को चूड़ीमियांन में उन्हें दफनाया गया।
बस चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के चूड़ीमियांन गांव निवासी अल्ताफ (19) पुत्र रफीक सिक्का और शोयब (19) पुत्र जाहिद अली की मौके पर ही मौत हो गई। चूडीमियांन सरपंच प्रतिनिधि शरीफ खां ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे और बेरोजगार थे। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। दोनों युवक फतेहपुर जाने के लिए अपने गांव के ही परिचित की बाइक मांगकर लेकर गए थे। दोनों भाई दोपहर करीब 12 बजे गांव से निकले थे। अल्ताफ का पिता रफीक बेसवा ही गया हुआ था, जहां से कुछ ही दूरी पर दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान के लिए गांव के युवाओं ने उनके फोटो एक दूसरे के साथ शेयर किए, तभी अल्ताफ के पिता रफीक ने फोटो देखकर उनकी पहचान की। उसके बाद वह फतेहपुर रवाना हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के अन्य लोग भी फतेहपुर पहुंच गए। शोयब के पिता जाहिद व अल्ताफ के पिता रफीक की माताएं बहनें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका