न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो भाइयों के प्यार की अनोखी गाथा जिसकी मिसाल देता था पूरा गांव, एक ने दम तोड़ा तो दूसरा भी कह गया जिंदगी को अलविदा

राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर कस्बे के छोटे से गांव डांगराली के दो भाइयों का जिनके प्यार की अनोखी गाथा की मिसाल पूरा गांव देता था और अब दोनों ने ही चंद मिनटों के अंतराल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 2:59:04

दो भाइयों के प्यार की अनोखी गाथा जिसकी मिसाल देता था पूरा गांव, एक ने दम तोड़ा तो दूसरा भी कह गया जिंदगी को अलविदा

आज के समय में भाई-भाई के बीच धन-दौलत के लिए लड़ने के कई मामले आपके सामने आए होंगे। लेकिन वहीँ कई रिश्ते ऐसे भी हैं जो मिसाल बन चुके हैं। ऐसा ही एक रिश्ता हैं राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर कस्बे के छोटे से गांव डांगराली के दो भाइयों का जिनके प्यार की अनोखी गाथा की मिसाल पूरा गांव देता था और अब दोनों ने ही चंद मिनटों के अंतराल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। दोनों भाई पांच दिन पहले एक ही दिन कुछ ही अंतराल में दुनिया छोड़ चुके हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि दोनों साथ में रहते थे। खाना पीना भी साथ ही करते थे। एक दूसरे का बहुत ज्यादा ध्यान रखते थे। इन दोनों भाइयों के किस्से पूरे गांव और कस्बे में चर्चित थे। भीका ने बताया कि दोनों में असीम प्रेम था। दोनों की मौत में 15 से 20 मिनट का ही अंतर था।

यह कहानी रेवदर कस्बे के डांगराली गांव के दो भाई रावता राम और हीरा राम देवासी की है। दोनों भाइयों के जन्म में 15 साल का फासला था, लेकिन दोनों भाइयों का साथ जिंदगीभर रहा। दोनों भाइयों का विवाह भी एक ही दिन हुआ था। संयोग ऐसा रहा कि दोनों ने 29 जनवरी 2022 को एक ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठी। इनके अंतिम संस्कार में रेवदर कस्बे और आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।

रावता राम के बड़े बेटे भीका राम ने बताया कि मेरे चाचा हीरा राम (75) कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन मेरे पिताजी रावता राम (90) तबीयत एकदम ठीक थी। 29 जनवरी के सवेरे 8 से 9 बजे के बीच समय था। रावता राम ने सवेरे से कुछ भी नहीं खाया था। मेरी मां ने बिस्किट दिए तो उन्होंने एक बिस्किट खाया और भाई हीरा राम की तबीयत के बारे में पूछा और सो गए। इसके बाद उठे ही नहीं। कुछ देर में उनके छोटे भाई हीरा राम उनके पास आए। उनको मृत देखकर कहा मुझे सर्दी लग रही है। बरामदे में खाट लाने के लिए कहा और खाट पर धूप में लेट गए। 15 से 20 मिनट के अंतराल में उनकी भी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल