न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : जेल में दो बदमाशों के बीच हुई दोस्ती और बाहर आकर साथ करने लगे दुकानों में सेंधमारी

दोपहिया वाहन चोरी और छत के रास्ते से दुकानों में घुसकर सामान चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं जिसमें कारवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 10:04:56

जयपुर : जेल में दो बदमाशों के बीच हुई दोस्ती और बाहर आकर साथ करने लगे दुकानों में सेंधमारी

राजधानी में जयपुर में बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चोरी और छत के रास्ते से दुकानों में घुसकर सामान चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं जिसमें कारवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं जिनकी जेल में दोस्ती हुई थी और वे बाहर आकर दुकानों में सेंधमारी करने के साथ ही वाहन चुराने लगे थे। मालपुरा थानाप्रभारी रायसल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश सिंह (22) निवासी चम्पावत, उत्तराखंड है। अभी जयपुर के सांगानेर कस्बे में प्रभुदयाल मार्ग पर किराए से रहता है। वहीं, दूसरा आरोपी दिनेश मीणा (21) है। वह लालसोट जिला दौसा का रहने वाला है और राकेश सिंह के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता है।

पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच में हेडकांस्टेबल दुष्यंत सिंह और कांस्टेबल दशरथ सिंह की सूचना पर मालपुरा थाने के एएसआई हनुमंत सिंह, हेडकांस्टेबल ईश्वरचंद औरकांस्टेबल लक्ष्मीचंद की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जयपुर शहर में सांगानेर, मालपुरागेट, मानसरोवर, शिप्रापथ, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा में दुकानों व प्रतिष्ठानों में चोरी की वारदात करना कबूल किया है। बदमाशों के कब्जे से चुराई गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में करीब एक दर्जन चोरी की वारदात करने का मामला सामने आया है।

दोनों रात में रेकी करने के बाद दुकानों की छत से सेंधमारी करते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा वाहन चोरी भी करते हैं। दोनों बदमाशों की दोस्ती जेल में हुई थी। इसके बाद जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आने पर ये दोनों मिलकर चोरी की वारदातें करने लगे। आरोपी राकेश पहले भी चोरी की वारदातों में थाना बजाज नगर, थाना अशोक नगर, थाना सदर एवं मुल्जिम दिनेश मीणा कोटखावदा से जेल जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत