न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, बैंक शेयरों में गिरावट जारी, निफ्टी 250 अंक चढ़ा

पिछले पांच करोबारी दिनों से शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुले।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 July 2024 12:29:22

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, बैंक शेयरों में गिरावट जारी, निफ्टी 250 अंक चढ़ा

मुम्बई। पिछले पांच करोबारी दिनों से शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स शुक्रवार को 80,158.50 पर खुला, जबकि निफ्टी 24,423.35 पर खुला। हालांकि थोड़े समय बाद Nifty 244.30 अंक चढ़कर 24,650.40 पर पहुंच गया और वहीं सेंसेक्स 672 उछलकर 80,712 पर पहुंच गया।

BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 25 स्टॉक में तेजी देखी जा रही है, जबकि 5 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्यादा तेजी Infosys, भारती एयरटेल, TCS, जेएसडब्लू स्टील और सन फार्मा के शेयरों में देखी गई।

बैंक शेयरों की गिरावट जारी

टेक महिंद्रा और HDFC बैंक के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर थे। जिस कारण बैंक निफ्टी करीब 150 अंक के गिरावट पर था। कल भी बैंक निफ्टी में गिरावट थी जो आज जारी है। बैंक निफ्टी 169.75 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 50,719 पर है। इसके 12 में से 6 शेयरों में तेजी है और 6 शेयरों में गिरावट है। फेडरल बैंक सबसे ज्यादा 3.56 फीसदी टूटा है और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1.71 फीसदी की गिरावट है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में कमजोरी है।

एक दिन पहले ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई थी, जिससे भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ था। हालांकि आज ग्लोबल से अच्छे संकेत मिले हैं, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार भी ग्रीन जोन में है। इसके अलावा, बजट के बाद से शेयर बाजार में हर दिन गिरावट आई है। इस बीच, रिटेल से लेकर बड़े निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स उछाल पर कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप स्टॉक की बात करें तो SJVN के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 152 रुपये पर हैं। अशोक लीलैंड के शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 246 रुपये पर आ गए। Mpaisa करीब 6 फीसदी चढ़ा। स्मॉल कैप में जेंसर टेक्नोलॉजी के शेयर 5.5 प्रतिशत उछलकर 816 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। इंडियन ओवरसीज बैंक करीब 4 फीसदी चढ़कर 68 रुपये पर थे। फाइव स्टार बिजनेस 3.4 प्रतिशत चढ़कर 749 रुपये पर आ गया।

यूको बैंक में भी 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। Bharti Airtel करीब 4 प्रशित चढ़कर 1504 रुपये पर थे। Tata Power 3.5 प्रतिशत चढ़कर 438 रुपये पर कारोबार कर रहा था, वहीं Divi's Labs के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछले।

NSE पर 2,557 शेयर में से 1,879 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे। वहीं 617 शेयर गिरावट पर थे, 61 स्टॉक अनचेंज थे। 164 शेयरों ने 52 सप्ताह का हाई लेवल टच किया है जबकि सिर्फ 8 स्टॉक 52 सप्ताह के लो लेवल पर थे. 109 शेयरों ने अपर सर्किट लगाया और 10 स्टॉक ने लोअर सर्किट पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए।

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स का मार्केट कैप 453.15 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। अमेरिकी करेंसी में ये 5.41 ट्रिलियन यूएस डॉलर पर है। बीएसई पर 3191 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2326 शेयरों मे बढ़त है। 766 शेयरों में गिरावट है और 99 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ दिख रहे हैं। 162 शेयरों पर अपर सर्किट तो 34 शेयरों पर लोअर सर्किट है। 171 शेयर एक साल की ऊंचाई पर हैं तो 11 शेयर इतने ही समय के निचले स्तर पर बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज