न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : बहन की डिलीवरी का बहाना पड़ा महंगा, पुलिस को पता चली सच्चाई, लगवाई उठक-बैठक

इस बढ़ते कोरोना कहर के बीच भी लोग बहाने बनाते हुए नजर आ रहे हैं और बिना किसी काम के घूमने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस आमतौर पर समझाइश करती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 10:29:29

चित्तौड़गढ़ : बहन की डिलीवरी का बहाना पड़ा महंगा, पुलिस को पता चली सच्चाई, लगवाई उठक-बैठक

कोरोना को लेकर प्रदेश में सख्ती बरती जा रही हैं और जिले और राज्य की बॉर्डर पर आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही हैं। लेकिन इस बढ़ते कोरोना कहर के बीच भी लोग बहाने बनाते हुए नजर आ रहे हैं और बिना किसी काम के घूमने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस आमतौर पर समझाइश करती है। लेकिन अब मामला सख्ती बरतने की स्थिति तक पहुंच गया है। इससे जुड़ा एक मामला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले की जलिया चेक पोस्ट पर देखने को मिला जहां दो युवकों को ने बहन की डिलीवरी का बहाना बनाया जो कि उन्हें महंगा पड़ गया। चेक पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल ने जब पूछताछ की तो पाया कि दोनों युवक झूठ बोल रहे हैं। इस पर उन्हें बाइक से उतरकर उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। यह नजारा देखकर कई लोग मौके से लौट गए। उन्होंने पुलिस वाले को बॉर्डर क्रॉस करने को भी नहीं कहा।

दो युवक बाइक पर सवार होकर जलिया चेक पोस्ट पर पहुंचे। उन्हें कांस्टेबल भागचंद वैष्णव ने रोककर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मध्यप्रदेश के नीमच से आए थे। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वे दोनों निंबाहेड़ा सरकारी अस्पताल जा रहे हैं, जहां उनकी बहन की डिलीवरी हुई है। युवकों ने जब बहन की डिलीवरी की बात कही तो कांस्टेबल को थोड़ा संदेह हुआ। कांस्टेबल ने तुरंत निंबाहेड़ा में मौजूद रिश्तेदारों से बात करवाने की बात कही। युवक ने जब फोन लगाया तो रिश्तेदार ने कहा, मुझे कुछ काम है। इसलिए बुलाया है। काम होते ही वापस भेज दूंगा। लेकिन कोई हॉस्पिटल नहीं जाना है। इस पर कांस्टेबल ने दोनों युवकों को बाइक से उतरने के लिए कहा और सड़क किनारे ले जाकर उठक-बैठक लगवाई। उठक-बैठक के दौरान दोनों युवक लगातार कांस्टेबल से माफी मांग रहे थे।

दरअसल, राज्य सरकार ने सभी बॉर्डर सील किए हुए हैं। इसमें निजी गाड़ियों से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है। जिनके पास मेडिकल इमरजेंसी प्रूफ या जरूरी काम की परमिशन होती है, उन्हें बॉर्डर क्रॉस करने दिया जा रहा है। ऐसे में चेक पोस्ट पर अन्य कई लोग ऐसे भी पहुंचे थे, जिन्हें बेवजह बॉर्डर क्रॉस करना था। लेकिन उठक-बैठक लगाते युवकों को देखकर वे वापस लौट गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल