Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अब यातायात पुलिस भी करेगी स्पेशल गश्त, नियमों की अवहेलना करने पर होगी सख्त कारवाई

राजधानी जयपुर में यातायात को सुगम बनाने और नियमों की पालना करवाने के लिए अब यातायात पुलिस भी स्पेशल गश्त पर रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 11:28:05

जयपुर : अब यातायात पुलिस भी करेगी स्पेशल गश्त, नियमों की अवहेलना करने पर होगी सख्त कारवाई

राजधानी जयपुर में यातायात को सुगम बनाने और नियमों की पालना करवाने के लिए अब यातायात पुलिस भी स्पेशल गश्त पर रहेगी। कमिश्नरेट के सभी थाना इलाके में एक-एक सुगम पथ बनाया जायेगा। स्थानीय थानाधिकारी और इलाके में तैनात टीआई मिलकर प्रत्येक थाना इलाके में सबसे ज्यादा यातायात दबाव वाले चौराहे या सड़क को चिन्हित करेंगे। उसके बाद उस जगह पर अतिरिक्त जाप्ता लगाकर यातायात नियमों की पालना करवाई जायेगी।
यातायात पुलिस गश्त में एक एसीपी, चार टीआई, दो एक्सीडेंट थाने के एसएचओ और जाब्ता साथ रहेगा। ये टीम रोजाना अलग-अलग जगह पर स्पेशल गश्त करके यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही ये टीम नॉ-पार्किंग में खड़े रहने वाली कारों के कैंची लगाएगी। पटाखें छोड़ने वाले बाइकों को जब्त की जायेगी। नंबर प्लेटों की जांच की जायेगी। इस अभियान के लिए आज एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश व डीसीपी ट्रेफिक आदर्श सिधु के नेतृत्व में यादगार में बैठक होनी हैं। एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि सुगम यातायात अभियान के तहत ये स्पेशल टीम शहर में भारी यातायात दबाव वाली जगहों को चिह्नित करके रोजाना अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करेगी। ताकि लोग जागरूक रहे और नॉ-पार्किंग में अपने वाहन खड़े नही करेंगे। इस बैठक में पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के संबंध में ट्रेनिंग दी जायेगी। उसके बाद अगर किसी पुलिसकर्मी की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका