
शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बीते दिनों देर रात दुकानों के ताले तोड़े गए और चोरियां हुई। इसको लेकर व्यापार मंडल द्वारा चोरियों के खिलाफ मंगलवार शाम काे अंबामाता थाने में ज्ञापन दिया गया और रात में ही क्षेत्र की एक किराना दुकान से 50 हजार रुपए का सामान चाेरी हाे गया। व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए भारी राेष जताया। मंगलवार शाम काे ज्ञापन दिया था और रात काे ही किराना व्यवसायी महेंद्र चाैधरी की दुकान में 50 हजार रुपए का सामान चाेरी हाे गया। चाैधरी शाम काे दुकान बंद कर गए थे और सुबह आकर देखा ताे शटर ऊंचा था और सामान बिखरा हुआ था। दुकान से तेल के डिब्बे, सिगरेट के पैकेट, कालू-बादाम सहित अन्य खाद्य सामग्री चाेरी की।
व्यापारियों का कहना है कि दूधिया गणेश मुख्य मार्ग स्थित दाे दुकानों में गत माह और 6 मार्च काे चाेरी की वारदात हुई थी। एक भी वारदात का पुलिस ने खुलासा नहीं किया। साथ ही मुख्य मार्ग हाेते हुए भी गश्त नहीं लगाई। इसी कारण क्षेत्र मेंं लगातार चाेरी की वारदात हाे रही हैं। इधर, किराना व्यवसायी सुरेश पाेरवाल ने बताया कि दूधिया गणेश मार्ग पर दुकान है, जिसके पीछे खाली प्लाॅट है। रात काे दुकान बंद कर गया ओर सुबह दुकान खाेली ताे सामने बिखरा पड़ा था। बदमाश पीछे की दीवार ताेड़कर घुसे और 90 हजार रुपए का किराना सामान ले गए।














