न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : ऑनलाइन ही छिना मोबाइल का कंट्रोल, अकाउंट से निकाले पांच लाख रुपये

देहरादून में रिमोट एप से साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 7:53:34

देहरादून : ऑनलाइन ही छिना मोबाइल का कंट्रोल, अकाउंट से निकाले पांच लाख रुपये

ऑनलाइन ठगी के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं जिसके लिए बदमाश नए तरीके अपनाते जा रहे हैं। इसका एक मामला सामने आया हैं देहरादून से जहां रिमोट एप से साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस हासिल कर पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन और दो लाख रुपये का लोन एफडी पर ले लिया। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि बैंक खाते पर लोन लेकर 5.58 रुपये की धोखाधड़ी नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

आशीष कुमार द्विवेदी निवासी आफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स ने बताया कि बीती चार मार्च को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर की वैलिडिटी खत्म हो रही है। वैलिडिटी बढ़ाने के लिए ऐनी डेस्क एप को डाउनलोड करने को कहा। कहने के मुताबिक एप डाउनलोड कर 11 रुपये की रिचार्ज किया। ऐसा करने के बाद धोखाधड़ी से बैंक खाते का नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर लिया गया। ठग ने खाते से 67000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद भी लगातार फोन पर बात करता रहा। झांसे में लेकर कहा की पैसा जल्द ही खाते में वापस आ जाएगा।

इसके बाद लगातार पैसा जमा होने व निकालने के मैसेज मिलने लगे। इसके नेट बैंकिंग को ब्लॉक कराया। बैंक जाकर पता किया गया तो बताया गया कि किसी व्यक्ति ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 6.98 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया, इसमें एफडी के सापेक्ष दो लाख रुपये का लोन भी शामिल है। कुछ दिन बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से नेट बैंकिंग बंद कराने से पहले 5,58867 रुपये निकाल लिए गए थे। दोनों लोन की राशि में से ठग ने पांच लाख रुपये से भी ज्यादा निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर अब नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?