Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर में बेलगाम हो रहा कोरोना, फिफ्टी से शतक की ओर बढ़ रहा आंकड़ा, संक्रमितों की संख्या हुई 11184

पिछले चार दिनों से फिफ्टी लगा रहा कोरोना गुरुवार शाम में आई रिपोर्ट में शतक के करीब पहुंच गया। जिले में आज 85 नए मरीज मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 11:01:48

नागौर में बेलगाम हो रहा कोरोना, फिफ्टी से शतक की ओर बढ़ रहा आंकड़ा, संक्रमितों की संख्या हुई 11184

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के नए आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। नागौर जिले में कोरोना बेलगाम होता जा रहा हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा फिफ्टी से शतक की ओर गतिमान हो रहा हैं। पिछले चार दिनों से फिफ्टी लगा रहा कोरोना गुरुवार शाम में आई रिपोर्ट में शतक के करीब पहुंच गया। जिले में आज 85 नए मरीज मिले। चिंता की बात यह है कि कोरोना के चलते जिले में दो मौतें भी हुई हैं। जिले में वर्तमान में 10 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।

रविवार को कुल 57 केस सामने आए थे। सोमवार को कुल 65 नए केस सामने आए थे। मंगलवार को 58 नए केस सामने आए थे। बुधवार को 60 नए केस सामने आए ओर अब आज 85 नए केस सामने आए है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 11184 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 105 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 10064 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
जिले में कोरोना की स्थिति

जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 475 तक पहुंच गई है। इनमें से 32 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती है। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में सबसे अधिक 92 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 90 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 61 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 33 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 24 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 39 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 32 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 17 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 39 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 9 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 4 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके अलावा 2 मरीजों को कोविड केयर सेंटर डीडवाना व 1 मरीज को कोविड केयर सेंटर मकराना में रखा गया है। संक्रमण की दर 15 फीसदी से ऊपर, एक्टिव केस 49 हजार के पार

राजस्थान में आज संक्रमण की दर 15.34% रही। राज्य में आज 43,383 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 6658 नमूने पॉजिटिव आए। राज्य में अब चिंता की सबसे बड़ी वजह एक्टिव केस बने हुए हैं। यह अब 49,276 तक पहुंच गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। आज 2254 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए है। राज्य में वर्तमान में रिकवरी रेट गिरकर 86.51% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका