न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIR प्रदूषण रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने दिल्ली में लागू किया GRAP

सर्दियों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए केंद्र का ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) आज से दिल्ली में लागू हो गया है। विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत GRAP के चरण बहुत महत्वपूर्ण हैं। GRAP के कुल चार चरण हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:23:32

AIR प्रदूषण रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने दिल्ली में लागू किया GRAP

नई दिल्ली। सर्दियों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए केंद्र का ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) आज से दिल्ली में लागू हो गया है। विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत GRAP के चरण बहुत महत्वपूर्ण हैं। GRAP के कुल चार चरण हैं।

स्टेज 1 – खराब (AQI 201-300)

स्टेज 2 – बहुत खराब (AQI 301-400)

स्टेज 3- गंभीर (AQI 401-450)

स्टेज 4- गंभीर प्लस (AQI 450+)

इस एक्शन प्लान को खराब वायु गुणवत्ता स्तर के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के रूप में लागू किया गया था। लेकिन इस बार सरकार ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होने से पहले ही GRAP लागू कर दिया। अब कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन से निकलने वाली धूल और मलबे के प्रबंधन को लेकर निर्देश लागू होंगे। वहीं सड़कों पर जमी धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।

कार्ययोजना के विभिन्न चरण तभी लागू होंगे जब हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से नीचे है। प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP के कार्यान्वयन से पहले शुक्रवार को पर्यावरण मंत्रालय ने घोषणा की कि एक बार के अपवाद के रूप में सभी श्रेणियों के डीजल जनरेटर सेट को 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में चलाने की अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा लिया गया है। आयोग ने 15 मई से एनसीआर में औद्योगिक और कमर्शियल क्षेत्रों के लिए डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

डीजल जेनरेटर सेट को बैन करने के फैसले का रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंद्रह पॉइंट्स बताए थे, जिन्हें दिल्ली शहर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए शहर में आने वाले सर्दियों के मौसम में ध्यान में रखा जाएगा।

GRAP के लागू होने के बाद अब दिल्ली में कुछ चीजों पर पाबंदी लगी रहेगी।

—अब दिल्ली एनसीआर में खुले में निर्माण सामग्री नहीं रख सकेंगे।

—वहीं अगर गाड़ी से धुंआ निकलता दिखाई दिया तो तुरंत कार्रवाई होगी।

—दिल्ली एनसीआर में अब खुले में कूड़ा जलाया या आग लगाई तो एक्शन होगा।

—अब दिल्ली एनसीआर में इमरजेंसी में ही कर सकेंगे डीजल जनरेटर का इस्तेमाल।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी