न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि से पहले माता मंदिर पहुंचा टाइगर, मुंडेर पर बैठकर लगाई दहाड़

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ माता मंदिर की मुंडेर पर बैठकर दहाड़ता नजर आ रहा है, स्थानीय इसे शुभ मान रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 12:54:20

नवरात्रि से पहले माता मंदिर पहुंचा टाइगर, मुंडेर पर बैठकर लगाई दहाड़

राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर माता मंदिर की मुंडेर पर बैठा दहाड़ता नजर आ रहा है। नवरात्रि शुरू होने से करीब 10 दिन पहले टाइगर के मंदिर में आने को स्थानीय लोग शुभ संकेत मान रहे हैं। आमतौर पर टाइगर को देखकर भागने वाले लोग इस बार बिना डरे रुके और इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

कुछ देर रुककर जंगल की ओर लौटा बाघ

यह मंदिर सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर रोड पर स्थित है, जहां 21 मार्च को टाइगर दिखाई दिया। माता मंदिर की मुंडेर पर बैठे टाइगर को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर मंदिर की मुंडेर के पास रखी एक प्रतिमा के ऊपर बैठा है। कुछ देर तक दहाड़ने और सुस्ताने के बाद वह वापस जंगल की ओर लौट गया।

रणथंभौर में दिखा बाघिन सुल्ताना का नर शावक

रणथंभौर के रेंजर रामखिलाड़ी मीना के अनुसार, सिंहद्वार के पास स्थित माता मंदिर की मुंडेर पर एक बाघ बैठा नजर आया। यह बाघ कुछ देर तक मंदिर की दीवार पर सुस्ताता रहा और फिर जंगल की ओर लौट गया। वनाधिकारियों के मुताबिक, यह बाघ रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन सुल्ताना (टी-107) का नर शावक है।

कब है चैत्र नवरात्रि 2025?

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है। साल 2025 में यह 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगी। खास बात यह है कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के संकट दूर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी