न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: जौनपुर में बीती रात हुआ हादसा, तीन मंजिला मकान ढहा; एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कोतवाली क्षेत्र में रोजा अर्जन मोहल्ले में तीन मंजिला जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 12:34:46

UP News:  जौनपुर में बीती रात हुआ हादसा, तीन मंजिला मकान ढहा; एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कोतवाली क्षेत्र में रोजा अर्जन मोहल्ले में तीन मंजिला जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक पड़ोसी भी शामिल है। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार रात 11:30 बजे के बाद यह हादसा हुआ है। शुक्रवार सुबह तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

अचानक गिर गया मकान

तीन मंजिला मकान जमालुद्दीन का बताया जा रहा है। देर रात खाना खाने के बाद कुछ लोग सोने चले गए तो कुछ लोग बैठकर घर में बातचीत कर रहे थे। रात में मकान भरभरा कर गिर गया।

ये लोग मलबे में दबे

हेरा,
स्नेहा,
चांदनी,
शन्नो,
गयासुद्दीन,
मोहम्मद असाउददीन,
संजीदा,
मोहम्मद कैफ,
मोहम्मद सैफ,
मिस्बाह
अजीमुल्लाह

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों को मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी रेस्क्यू शुरू किया।

हॉस्पिटल में अजीमुल्लाह (पड़ोसी), जमालुद्दीन ​​​​​​​की पत्नी संजीदा, बेटा मोहम्मद कैफ, बेटा मोहम्मद सैफ और बेटी मिस्बाह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में जमालुद्दीन के पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की मौत हुई है।

कमरुद्दीन और जमालुद्दीन दोनों सगे भाई थे। मकान में दोनों के परिवार एक साथ रहते हैं। जमालुद्दीन की पत्नी तीन बच्चे की मौत हो गई है। जबकि कमरुद्दीन के बच्चे घायल हैं। कमरुद्दीन की मृत्यु कोविड की पहली लहर में हो गयी थी। जिसमे शन्नो पत्नी कमरुद्दीन, बेटा गयासुद्दीन (18), बड़ा बेटा यासुद्दीन(20), बेटी चांदनी(16) घायल हैं। जबकि जमालुद्दीन की बेटी स्नेहा (10) बेटी हेरा (6) भी घायल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पड़ोसियों के मुताबिक मकान कच्ची दीवार पर खड़ा हुआ था। उसके ऊपर दो मंजिला पक्का मकान बना था। काफी पुराना होने की वजह से काफी जर्जर हो गया था।

पड़ोसियों के मुताबिक रोटी बनाने के काम से परिवार का खर्च चल रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। देर रात हुए इस हादसे के कारण मोहल्ले में चीख-पुकार मची हुई है। मकान का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप