न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस को नागवार गुजरी अरिजीत की ये हरकत, वीडियो वायरल, कार्तिक ने लिया मेट्रो का सहारा

अरिजीत सिंह मधुर आवाज के धनी है और इसी की बदौलत लंबे समय से बॉलीवुड में गानों की दुनिया पर राज कर रहे हैं। अरिजीत एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 May 2024 7:59:29

2 News : फैंस को नागवार गुजरी अरिजीत की ये हरकत, वीडियो वायरल, कार्तिक ने लिया मेट्रो का सहारा

अरिजीत सिंह मधुर आवाज के धनी है और इसी की बदौलत लंबे समय से बॉलीवुड में गानों की दुनिया पर राज कर रहे हैं। अरिजीत एक से बढ़कर एक गाने गा चुके हैं। हर कोई उनकी गायिकी का दीवाना है। मौजूदा दौर के हर हीरों पर अरिजीत की आवाज फबती है। यूथ क्लास अरिजीत की फैन फॉलोइंग का अहम हिस्सा है। फिलहाल अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स उन्हें अनप्रोफेशनल बता रहे हैं।

अरिजीत का यह वीडियो हाल ही में दुबई में हुई लाइव कॉन्सर्ट का है। इस दौरान अरिजीत ने अपने कई मशहूर गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। वीडियो में अरिजीत जबरदस्त भीड़ के बीच नाखून काटते नजर आ रहे हैं। फैंस को अरिजीत की यह हरकत नागवार गुजरी। एक यूजर ने लिखा, “बेहद अनप्रोफेशनल।” दूसरे यूजर ने लिखा, “उन्हें कॉन्सर्ट से पहले ऐसा करना चाहिए था, यह बेहद गलत बात है।” तीसरे ने लिखा, “भाई नहा भी लेते।” चौथे ने लिखा, “भाई रात को नाखून नहीं काटते।” एक और यूजर ने लिखा, “ये सादगी नहीं गंदगी है आपको ये सब बैकस्टेज करना चाहिए..”

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी अलग-अलग तरह के कमेंट कर अरिजीत को घेरा। इससे पहले इसी कॉन्सर्ट का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दिखी थीं। तब अरिजीत ने माहिरा के लिए ‘रईस’ फिल्म का ‘ओ जालिमा’ गाना डेडिकेट किया था। अरिजीत 'ऐ दिल है मुश्किल', 'चन्ना मेरेया', 'केसरिया' जैसे सैकड़ों लोकप्रिय गानों को गाकर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

मेट्रो में कार्तिक ने फैंस संग ली खूब सेल्फी, ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में बिजी हैं एक्टर

एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे इन दिनों 'चंदू चैंपियन' फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। इस बीच कार्तिक ने मुंबई के भारी-भरकम ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का सहारा लिया। इस दौरान कार्तिक ने मास्क लगा रखा था। कार्तिक ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान कार्तिक ने फैंस संग खूब सेल्फी ली। कार्तिक का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ लोगों के साथ बिना मास्क के फोटो लेने के बाद कार्तिक मास्क पहनकर ही उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं तो फैंस अपील करते हैं कि प्लीज मास्क हटा दें। पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अपने स्ट्रगल के दिनों में मेट्रो से ऑडिशन देने जाने से लेकर शूटिंग के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेने तक।

कार्तिक आर्यन की लाइफ ने फुल सर्किल लिया है।” फैंस 'चंदू चैंपियन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें कार्तिक का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है। फिलहाल कार्तिक फिल्म की डबिंग में बिजी हैं, जिसकी झलक भी उन्होंने हाल ही दिखाई थी। यह मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष