न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : बाइक स्लिप होने से तीन युवकों की हुई मौत, एक घंटे पहले ही पुलिस ने काटा था हेलमेट का चालान

बाड़मेर में बीते दिन एक सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाछड़ाऊ निवासी हैं और बाइक से घर लौट रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 12:40:19

बाड़मेर : बाइक स्लिप होने से तीन युवकों की हुई मौत, एक घंटे पहले ही पुलिस ने काटा था हेलमेट का चालान

बाड़मेर में बीते दिन एक सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाछड़ाऊ निवासी हैं और बाइक से घर लौट रहे थे। तभी खेतसिंह की प्याऊ के पास बाइक स्लिप होने से गिरकर तीनों की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को सूचना मिलने पर देर रात बाछड़ाऊ से बाड़मेर अस्पताल पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे सुपुर्द किए जाएंगे। तीनों युवक कमठा मजदूरी करते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों और रिश्तेदारों में शाेक की लहर फैल गई।

गौरतलब है कि रविवार को बाइक पर सवार तीनों युवकों को अंबेडकर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाया। नियमों की पालना नहीं करने पर चालान काटा। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। तीनों युवक बालोतरा से बाड़मेर तक एक ही बाइक पर आए। इसके बाद तीनों युवक घर के लिए रवाना हो गए। करीब एक घंटे बाद मोटाराम पुत्र ईशराराम मेघवाल, हड़मानराम पुत्र दीपाराम मेघवाल, जबराराम पुत्र आईदान राम जोगी निवासी बाछड़ाऊ एक ही बाइक पर बाड़मेर से रवाना होकर खेतसिंह की प्याऊ से आगे निकले थे। मोड़ में बाइक स्लिप होने से दूसरी साइड जा पहुंची। तेज रफ्तार के कारण गिरने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सदर थानाधिकारी रामनिवास विश्नोई ने बताया कि रविवार रात 8 बजे सूचना मिली कि खेतसिंह प्याऊ के पास एक बाइक फिसलने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद एएसआई शेराराम मय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। यहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां के स्थानीय और हाइवे चल रहे वाहनों की मदद से बाड़मेर अस्पताल पहुंचा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश