न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : जिंदा जल गए खड़े ट्रक के अंदर खेलते चार बच्चे, 80% से ज्यादा झुलसा शरीर, सभी की मौत

खड़े ट्रक के अंदर खेलने के लिए एक ही परिवार के चार बच्चे घुसे थे और तभी शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में बच्चे आ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 May 2021 2:50:59

अलवर : जिंदा जल गए खड़े ट्रक के अंदर खेलते चार बच्चे, 80% से ज्यादा झुलसा शरीर, सभी की मौत

अलवर के अलावड़ा के पास चौमा गांव में एक ऐसा हादसा हो गया जिसने सभी की आंखें नाम कर दी। यहां खड़े ट्रक के अंदर खेलने के लिए एक ही परिवार के चार बच्चे घुसे थे और तभी शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। जब तक आग बुझाई गई तब तक बच्चे 80 फीसदी तक झुलस चुके थे जिसमें 3 बच्चों की कल शनिवार को ही मौत हो चुकी थी। चौथे की हालत गंभीर थी, उसने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में दो सगे भाई हैं। घटना शनिवार देर शाम की है। बच्चों के नाम अमान, शाहरुख, अर्जी और फैजान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंचे। एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत के सदमे में उनके माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोग बेहोशी की हालत में हैं।

घटना के वक्त बच्चें अपने मामा के ट्रक में थे। जो ट्रक खड़ा करके खुद के गांव गोविंदगढ़ के बेरोली चला गया था। पीछे से उसके भांजे ट्रक के केबिन में खेलने के लिए चढ़े। इसके बाद केबिन लॉक हो गया। बच्चे स्टेयरिंग के आसपास वायर व अन्य उपकरणों को देखने लगे। उसी समय शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। केबिन में तेजी से आग फैलने की वजह वहां रखा पेट्रोल का केन बताया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आग लगने के बाद बच्चे केबिन की खिड़की नहीं खोल सके। अंदर ही तड़पते रहे। कुछ देर बाद बेहोश हो गए। धुआं देखकर ग्रामीणों को घटना का पता लगा। लोगों ने पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाई। इसके बाद 80% से ज्यादा झुलस चुके चुके बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों को जिला अस्पताल से रात करीब नौ बजे ही रेफर कर दिया गया था, जिन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो बच्चे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनमें से भी एक ने दम तोड़ दिया। एक बच्चे ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी