न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, धमकाने वाली महिला डॉक्टर, FIR दर्ज

ब्लैकमेल करने वाली महिला डॉक्टर है, वह आईपीएस को पिछले चार महीने से परेशान कर रही है। महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड भी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 10:50:44

IPS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, धमकाने वाली महिला डॉक्टर, FIR दर्ज

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक IPS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल करने वाली महिला डॉक्टर है, वह आईपीएस को पिछले चार महीने से परेशान कर रही है। महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड भी की। ब्लैकमेलिंग से परेशान IPS राजेश कुमार मीना ने गुरुवार को जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाई। राजेश जब RAS थे, उस वक्त महिला डॉक्टर से उनकी दोस्ती हुई थी, लेकिन आईपीएस बनते ही डॉक्टर शादी का दबाव बनाने लगी। फोन कर कहती है- तुमने मुझसे बिना पूछे शादी कैसे कर ली। मैंने अपने पति को तलाक दे दिया है। तुम भी पत्नी को छोड़ दो।

मामले की जानकारी देते हुए जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बताया- सवाई माधोपुर में वजीरपुर के रहने वाले राजेश कुमार मीना (33) ने FIR दर्ज करवाई है। वे साल 2020 में डूंगरपुर में RAS (प्रोविजन) के पद पर पदस्थ थे। कोविड ड्यूटी के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में संविदा पर काम कर रही डॉक्टर प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई थी। ड्यूटी साथ होने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। प्रियंका ने RAS की तैयारी करने के बारे में बताया और इसके बाद नजदीकियां बढ़ाने लगी।

प्रियंका खुद को राजेश कुमार की सबसे अच्छी दोस्त कहने लगी। समय-समय पर उसके लिए घर से खाना बनाकर ले आती थी। राजेश ने प्रियंका के शादीशुदा होने के कारण उस पर भरोसा कर लिया। उसका व्यवहार अच्छा होने के कारण प्रियंका ने जरूरत पर राजेश को करीब 3 लाख रुपए उधार दिए थे, जो राजेश ने समय पर वापस कर दिए।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया- प्रियंका को पता था कि मेरा सपना IAS बनने का है, इसलिए वह UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहा है। साल-2021 में SDM चाकसू के पद पर राजेश की पोस्टिंग हो गई। प्रियंका दवाई लेने आने के बहाने जयपुर आकर मिलने लगी।

सितंबर-2021 में राजेश IPS बन गए। इस बात का प्रियंका को पता लगते ही वह कहने लगी कि मैं अपने पति को तलाक दे देती हूं। तुम मुझसे शादी कर लो। पीड़ित ने कहा- शादी तो घरवाले जहां तय करेंगे वहीं होगी। अपनी यारी-दोस्ती अलग जगह है।

राजेश मीना ने बताया- मई-2023 में घरवालों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद उसने प्रियंका से बातचीत करना कम कर दिया। उन्हें लगता था कि पत्नी को प्रियंका से बात करने का पता चलने पर अच्छा नहीं लगेगा। प्रियंका को राजेश की शादी का पता चला तो उसने धमकाना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने कहा- तुमने मुझसे पूछे बगैर शादी क्यों की? मैंने तो तुमसे शादी करने के लिए अपने पति से तलाक लेने का आवेदन कर दिया।

IPS राजेश ने बताया- जुलाई महीने के पहले हफ्ते में प्रियंका ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। कॉल कर धमकाने लगी कि मैंने पति से तलाक ले लिया है। तुम भी अपनी नव विवाहिता पत्नी को तलाक दे दो। मुझसे शादी कर लो। नहीं तो पहले दिए गए रुपयों को दोबारा वसूलने के साथ रेप के झूठे केस में फंसा दूंगी।

डॉक्टर प्रियंका ने राजेश से कहा- मैंने रुपए अकाउंट में दिए थे, तुमने मुझे कैश में लौटाए। उसकी एवज में 50 लाख रुपए लूंगी। इसके बाद डॉक्टर प्रियंका बार-बार कॉल कर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल कर उससे शादी करने या 50 लाख रुपए देने की डिमांड करने लगी। परेशान होकर उन्होंने FIR करवाई है।

जांच अधिकारी SI मदरूप का कहना है कि IPS राजेश ने प्रियंका नाम की महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। IPS राजेश को अभी पोस्टिंग नहीं मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता