Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई में INDIA की तीसरी बैठक आज, लोकसभा में जीत मिलने के बाद ही तय होगा PM का नाम, सीटों के बँटवारे को लेकर होगी चर्चा

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू हो रही है। ये बैठक दो दिन (31 अगस्त-1 सितंबर) चलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 10:26:02

मुम्बई में INDIA की तीसरी बैठक आज, लोकसभा में जीत मिलने के बाद ही तय होगा PM का नाम, सीटों के बँटवारे को लेकर होगी चर्चा

मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू हो रही है। ये बैठक दो दिन (31 अगस्त-1 सितंबर) चलेगी। शरद पवार ने कहा कि बैठक में 28 पार्टियों के करीब 63 नेता शामिल होंगे।

बैठक में गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है। सबसे प्रमुख ये तय होना है कि कौन सा दल, कहां से, कितनी सीटों पर चुनाव (सीट शेयरिंग) लड़ेगा। गठबंधन में शामिल दल कई राज्यों में एक-दूसरे के विरोधी हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था- लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A. गठबंधन को जीत मिलने के बाद ही PM पद के लिए नाम तय किया जाएगा। चुनकर आए सांसद ही PM चुनेंगे।

बंगाल CM ममता बनर्जी ​​​​​​, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव 30 अगस्त को दिन में मुंबई पहुंच गए थे। ममता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से मिलीं। वहीं, उद्धव ठाकरे को राखी बांधी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे सैफई से मुंबई रवाना होंगे।

अब तक पूरे भारत से 28 विपक्षी दलों ने कॉन्क्लेव में भाग लेने की पुष्टि की है। बिहार और कर्नाटक में हुई पिछली दो बैठकों के विपरीत, किसी ऐसे राज्य में आयोजित होने वाला यह पहला इंडिया कॉन्क्लेव है, जहां किसी भी गुट के घटक का शासन नहीं है।

यहां गुरुवार से शुरू हो रहे विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. (इंडिया) के दो दिवसीय सम्‍मेलन की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, ''देश की जनता बदलाव चाहती है, इसीलिए विपक्षी नेता यहां इकट्ठा हो रहे हैं।

संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में पवार ने राष्ट्रीय विपक्षी दलों द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के जटिल मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना का संकेत दिया।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि इस गठबंधन की पहले हो चुकीं दो बैठकें बहुत महत्वपूर्ण थीं और अब भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी गुट की संयुक्त रणनीति पर अगले दो दिनों में चर्चा होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल बनाया जा सकता है और उसे राज्य और स्थानीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करने का काम सौंपा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में विभिन्न राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं पर लगाए गए आरोपों पर एक सवाल के जवाब में पवार ने केंद्र को चुनौती दी कि "अगर उनमें साहस है, तो उन्हें केवल ऐसे आरोप लगाने के बजाय मामलों की जांच करनी चाहिए और तथ्य सामने लाने चाहिए।"

बसपा सुप्रीमो मायावती के संभावित रुख पर, जो कथित तौर पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने के विचार पर विचार कर रही हैं, पवार ने कहा कि यह देखा जाना बाकी है, क्योंकि "वह भाजपा के साथ भी चर्चा कर रही हैं"।

83 वर्षीय नेता दो दिवसीय इंडिया सम्‍मेलन की पूर्व संध्या पर खचाखच भरे मीडिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए राष्ट्रीय विपक्षी दलों के गेमप्लान की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार-शुक्रवार को कॉन्क्लेव होना निर्धारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका