Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई पॉलिसी से होंगे थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर, शिक्षक सम्मान समारोह में बोले गहलोत

राजस्थान में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड के टीचर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 4:51:17

नई पॉलिसी से होंगे थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर, शिक्षक सम्मान समारोह में बोले गहलोत

जयपुर। राजस्थान में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड के टीचर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान सरकार टीचर्स के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रही है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। उसके बाद ही थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि चुनाव से पहले बीमारी से ग्रसित कुछ लोगों को ट्रांसफर की राहत जरूर दी जाएगी।

CM ने कहा- शिक्षा विभाग में लगभग ढाई लाख तो सिर्फ थर्ड ग्रेड टीचर हैं। उनकी अलग तरह की समस्याएं हैं। हमें वापस बुलाओ, अपने जिले में लेकर आओ। जबकि जब भर्ती होती है। तब वह जिले की भर्ती होती है। तब वह चॉइस करता है। मैं बाड़मेर या जैसलमेर जाऊंगा। उसके बाद भी वह अपने गृह जिले में जाने की मांग करता है। कोई कहता है। मैं तो सीकर जाऊंगा। किसी को झुंझुनू तो किसी को अलवर जाना है। यह बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए हम शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रहे हैं।

नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर


उन्होंने कहा- थर्ड ग्रेड टीचर्स का मुद्दा काफी बड़ा है। इसलिए मैं आप सभी का सहयोग चाहूंगा। यह बहुत बड़ी समस्या है। मान लीजिए अगर सरकार चुनाव से पहले 20 या 30 हजार के ट्रांसफर भी कर देती है। उससे आप लोग खुश हो जाएंगे तो वह गलत बात है, क्योंकि बिना पॉलिसी ट्रांसफर नहीं होने चाहिए। हर टीचर को यह पता होना चाहिए, उसका ट्रांसफर इस पॉलिसी के तहत इतने वक्त में हो सकेगा।

चुनाव से पहले इन्हें मिलेगी राहत

CM ने कहा- गुजरात और महाराष्ट्र में ट्रांसफर पॉलिसी बनी हुई है। मैंने कल्ला जी से भी कहा है। आप इस पॉलिसी की अच्छे से स्टडी कीजिए। इसके बाद भी किसी टीचर कि कैंसर पेशेंट, किडनी पेशेंट, विकलांग इस तरह समस्याएं हैं। उसे आप अपने स्तर पर देख लीजिए। उन्हें अभी कर दीजिए। बाकी पॉलिसी बन जाए। उसके बाद ही ट्रांसफर किए जाने चाहिए। क्योंकि अगर स्कूल खाली हो जाएंगे। सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि, टीचर्स की भी बदनामी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका