न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : चोरों ने बनाया दो सगे भाइयों के मकान को निशाना, ताले तोड़कर घुसे अंदर

चोरों ने शहर के शिवनगर में दो सगे भाइयों के मकानों में सेंध लगाते हुए ताले तोड़कर गहने, नकदी व अन्य सामान चुरा लिए। रात में दोनों भाइयों का परिवार तीसरे भाई के घर पर गया हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 4:51:11

बाड़मेर : चोरों ने बनाया दो सगे भाइयों के मकान को निशाना, ताले तोड़कर घुसे अंदर

शहर में बढ़ती चोरियां आमजन को डरा रही हैं। बेखौफ चोर अपने इरादों को सफल बना रहे हैं। चोरों ने शहर के शिवनगर में दो सगे भाइयों के मकानों में सेंध लगाते हुए ताले तोड़कर गहने, नकदी व अन्य सामान चुरा लिए। रात में दोनों भाइयों का परिवार तीसरे भाई के घर पर गया हुआ था। शनिवार सुबह घर लौटे तो दोनों मकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा था। ईश्वरदास के मकान से बीस हजार रुपए व अन्य सामान चोर ले गए। वहीं दुर्गेश के मकान से चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, बर्तन, सीसीटीवी कैमरों का सेट समेत अन्य सामान चोरी हो गया। ईश्वरदास पुत्र केशाराम व दुर्गेश पुत्र केशाराम जटिया निवासी शिवनगर बाड़मेर ने पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया कि शुक्रवार रात को दोनों भाइयों के परिवार के सदस्य जटियों का पुराना वास में रहने वाले भाई के घर गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

ईश्वरदास ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए चांदी के गहने व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदा था। मजदूरी से पाई-पाई जोड़कर शादी की तैयारी कर रहा था। चोरों ने एक ही रात में उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाई के मकान को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर ले गए।

शिवनगर निवासी ईश्वरदास के मकान में तीन साल में ये दूसरी चोरी की घटना है। इससे पहले 15 अप्रैल 2018 को चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 072 दर्ज है। इस मामले का अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। तीन साल बाद फिर चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाते हुए हाथ साफ कर दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद

Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा

CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे

यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार

43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका

महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ

पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें

Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया

14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा