Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्टूबर में होने जा रहे हैं यह बदलाव, 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, 20% देना होगा TCS, जेब पर पड़ेगा असर

हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में से कुछ ऐसे हैं जो आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन बदलावों पर जो कल रविवार यानि 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 11:08:18

अक्टूबर में होने जा रहे हैं यह बदलाव, 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, 20% देना होगा TCS, जेब पर पड़ेगा असर

जयपुर। हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में से कुछ ऐसे हैं जो आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन बदलावों पर जो कल रविवार यानि 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं।

डीमैट खाते के लिए नॉमिनेशन डेट बढ़ाई

पहले सेबी ने ट्रेडिंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना अनिवार्य किया था। नॉमिनेशन नहीं करने वालों का खाता एक अक्टूबर को फ्रीज होने वाले थे। लेकिन अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब इस कार्य को 31 दिसंबर कर सकते है।
rule change from 1st october which is direct impact of you चलन से बाहर हो जाएगा 2000 का नोट

19 मई 2023 को केन्द्र सरकार द्वारा दो हजार का नोट बंद करने की घोषणा की गई थी। आम जनता को कहा गया था कि यदि आपके पास दो हजार का नोट है तो आप उसे बैंकों से बदलवा सकते हैं। इसकी मियाद 30 सितम्बर तक तय की गई थी। आज इसका अन्तिम दिन है। कल रविवार 1 अक्टूबर से यदि आपके पास 2000 रुपये का नोट हुआ तो आप इसे नहीं बदल पाएंगे। आज के बाद 2000 रुपये का नोट इनवैलिड हो जाएगा। rule change from 1st october which is direct impact of you TCS नियमों में बदलाव

टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) का नया नियम लागू हो रहा है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर, 2023 से 20% TCS का नया नियम लागू करने जा रहे हैं। यह नियम न सिर्फ विदेश यात्राओं पर लागू होगा अपितु किसी दूसरे देश में किसी भी माध्यम से किए गए लेनदेन में भी लागू होगा। 1 अक्टूबर से विदेश यात्रा महंगी होने जा रही है। 1 अक्टूबर से आपको 7 लाख रुपये तक के टूर पैकेज के लिए 5% टीसीएस (TCS) देना होगा। उसके अलावा, 7 लाख रुपये से ज्यादा के टूर पैकेज के लिए 20% टीसीएस देना होगा। ये परिवर्तन अंतरराष्ट्रीय यात्रा, विदेशी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, विदेश में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने या विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। rule change from 1st october which is direct impact of you बर्थ सर्टिफिकेट अब सिंगल डॉक्यूमेंट

अक्टूबर की पहली तारीख से बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर नियम बदल गया है। अब देशभर में बर्थ सर्टिफिकेट सिंगल डॉक्यूमेंट बन गया है। बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन (अमेंडमेंट) एक्ट, 1 अक्टूबर, 2023 से लागू होगा। इसके तहत अब बर्थ सर्टिफिकेट किसी भी एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एडमिशन लेने के लिए, नया ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने, वोटर लिस्ट, आधार नंबर, मैरिज रजिस्ट्रेशन या सरकारी नौकरी में नियुक्ति की तैयारी के लिए सिंगल डॉक्यूमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। rule change from 1st october which is direct impact of you स्मॉल सेविंग स्कीम्स

अक्टूबर से स्मॉल सेविंग स्कीम्स के नियम में भी बदलाव हो गया है। यदि आप सरकारी बचत योजनाओं जैसे सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (NCSS), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो 1 अक्टूबर से इन योजनाओं के साथ अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को अपडेट करना होगा। ऐसा नहीं करने निवेशकों के अकाउंट सस्पेंड हो सकते है। rule change from 1st october which is direct impact of you 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के महीने में बैंकों का 16 दिन का अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों का असर आपके बैंकिंग कामकाम पर पड़ेगा। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार सार्वजनिक अवकाश पर हर शहर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्यों के आधार पर भी कुछ क्षेत्रीय अवकाश रहेंगे। rule change from 1st october which is direct impact of you LPG के दाम

हर महीने की तरह अक्टूबर की पहली तारीख को एलपीजी रसोई गेस के दाम में बदलाव हो सकते है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों (LPG Price) में बदलाव करती हैं ऐसे में इस बार भी ये देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका