Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : नई कोरोना गाइडलाइन कल से होगी लागू लेकिन संडे कर्फ्यू से आज ही मिली छूट, रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की थी जिसके अनुसार संडे कर्फ्यू में छूट और स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया था जो कि सोमवार 31 जनवरी से लागू होनी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Jan 2022 9:21:07

राजस्थान : नई कोरोना गाइडलाइन कल से होगी लागू लेकिन संडे कर्फ्यू से आज ही मिली छूट, रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की थी जिसके अनुसार संडे कर्फ्यू में छूट और स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया था जो कि सोमवार 31 जनवरी से लागू होनी हैं। लेकिन संडे कर्फ्यू से आज ही छूट मिल गई और बाजार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से शनिवार रात संशोधित गाइडलाइन जारी की गई, जिसमें बताया कि देश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने नगरीय क्षेत्रों में संडे कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। पहले संडे कर्फ्यू अगले सप्ताह से खत्म होने वाला था। नाइट कर्फ्यू सहित दूसरी पाबंंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। सरकार आगे भी अब कोरोना के हालात देखकर एक-एक करके पाबंदियां हटाएंगी। इसके लिए हर सप्ताह गाइडलाइन जारी की जा सकती है। जनवरी में भी अब तक हर सप्ताह गाइडलाइन जारी की है।
नई गाइडलाइन के हिसाब से शहरी क्षेत्रों में 1 फरवरी से 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 तक के स्कूल खुलेंगे। शादियों में मेहमानों की संख्या की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 100 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति रहेगी। गृह विभाग ने शुक्रवार रात को जारी गाइडलाइन में कुछ संशोधन करते हुए शनिवार रात को फिर गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने 31 जनवरी तक सबके लिए वैक्सीन लगाना अनिवार्य किया है। 1 फरवरी से बिना वैक्सीन लगे लोगों के लिए पाबंदियां लगाने को लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जा सकती है। बिना वैक्सीन वालों को आगे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है। सरकार नई गाइडलाइन पर काम कर रही है, जिसे जल्द जारी किए जाने की तैयारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका