Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : परिवारों की रंजिश में चले लाठी व डंडे, मारपीट में हुई एक बुजुर्ग की मौत

रंजिश को लेकर बीते दिन कहासुनी हो गई जो बढ़ते हुए लाठी व डंडों तक पहुंच गई। इस मामले में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 3:38:16

जोधपुर : परिवारों की रंजिश में चले लाठी व डंडे, मारपीट में हुई एक बुजुर्ग की मौत

जोधपुर के झंवर थाना इलाके के दईपड़ा खीचीयान गांव में आपसी रंजिश का मामला सामने आया जो कि सरपंच चुनाव के समय हार के बाद दो परिवारों में पनपी थी। इस रंजिश को लेकर बीते दिन कहासुनी हो गई जो बढ़ते हुए लाठी व डंडों तक पहुंच गई। इस मामले में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभाला। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मामले के अनुसार दईपड़ा खीचीयान गांव में रहने वाले भोमाराम भील की पुत्रवधू रेशमा देवी और रतनाराम भील के बेटे चंद्राराम ने गत वर्ष सरपंच का चुनाव लड़ा था। इसमें दोनों ही चुनाव हार गए थे। जबकि इसमें तीसरा उम्मीदवार मंगलाराम भील चुनाव जीत गया था। इस हार के बाद भोमाराम और रतनाराम के परिवार में रंजिश हो गई थी। हालांकि दोनों ही आपस में रिश्तेदार भी हैं, इनमें तकरार चल रही थी। रतनाराम की दादी होली के अवसर पर 30 मार्च को भोमाराम के घर पर ठहरी हुई थी। तब रात्रि के समय शराब के नशे में रतनाराम के परिवार के कुछ सदस्य दिनेश, रतनाराम, श्रवणराम, पप्पाराम, सुरजाराम, कालकी देवी आदि भोमाराम के घर पर पहुंचे। भोमाराम के दरवाजा खोले जाने पर इन लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। सिर में लगे लाठियों के वार से वह मौके पर ही ढेर हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका