न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

30 साल से गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं, भाजपा सिर्फ गांधी परिवार की बात करती है, हमारी नीतियों के बारे में नहीं : गहलोत

दूसरी ओर जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 2:46:51

30 साल से गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं, भाजपा सिर्फ गांधी परिवार की बात करती है, हमारी नीतियों के बारे में नहीं : गहलोत

जयपुर। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों (राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं लेकिन करणपुर विधानसभा का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है) के लिए 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए तमाम दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को जयपुर पहुंचे जहां सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि 30 साल से गांधी परिवार बिना किसी पद के रहा है।

जयपुर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। भाजपा हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करती। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है। हम गारंटी, विकास, सुशासन और किसानों के लिए बनाए गए क्रांतिकारी कानूनों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे डरे हुए हैं और उनके पास कोई जवाब नहीं है। उनके पास दिखाने के लिए कोई तथ्य नहीं है इसलिए वे हैं झूठे आरोप लगा रहे हैं।”

30 साल से गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना

राजस्थान के सीएम ने यह भी कहा, “वे कुछ नहीं बोलेंगे, सिर्फ झूठे आरोप लगाएंगे और ‘गांधी परिवार’ करेंगे। पिछले 30 साल से गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना। 30 साल से यही परिवार बिना किसी पद के रहा है, वे सिर्फ कांग्रेस पार्टी को संभाल रहे हैं, इससे उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है?” मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उन्हें निशाना क्यों बनाते हैं, उन्हें हमें निशाना बनाना चाहिए, हम क्षेत्र में काम करते हैं। क्यों क्या वे उनसे डरते हैं? इसका मतलब है कि इस परिवार की विश्वसनीयता देश में सबसे ज्यादा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि हमने कहा है कि हमारी योजनाएं जारी रहेंगी। हम और योजनाएं लाएंगे। भाजपा वाले पेपर लीक की बात करते हैं, लेकिन हमने उस पर कार्रवाई की है। अन्य राज्यों ने कार्रवाई नहीं की है।

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी

वहीं, दूसरी ओर जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस के एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश की। राहुल के साथ जयपुर में अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट