
जयपुर-आगरा राजमार्ग स्थित गगवाना-बांसी के निकट रविवार शाम एक हादसा देखने को मिला जिसमें भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे से आ रहे इनके अन्य साथियों ने इन्हें संभाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि घटना के संबंध में अभी पुलिस में पीडित पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
अवार निवासी पप्पू ने बताया कि 35 वर्षीय जीतेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह गडरिया अपनी भाभी 30 वर्षीय रेखा और 26 वर्षीय छोटे भाई मुरारी के साथ बाइक पर सवार हाेकर चैनपुरा से लोट रहे थे, कि अचानक गगवाना के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिन्हें आरबीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां जीतेंद्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना में मृतक जीतेंद्र सिंह के छोटे भाई मुरारी के भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका उपचार विजय हॉस्पीटल में कराया जा रहा है, वहीं भाभी रेखा के भी छुटपुट चोटें आई हैं।














