न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली के ज्वैलर्स के यहां चोरी करने वाला, बरामद हुआ 18 Kg सोना और कैश

छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के जेवर की चोरी के मामले में बिलासपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 5:33:03

बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली के ज्वैलर्स के यहां चोरी करने वाला, बरामद हुआ 18 Kg सोना और कैश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के जेवर की चोरी के मामले में बिलासपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बेहद नाटकीय तरीके से हुई है। दरअसल, बिलासपुर पुलिस चोरी के 10 मामलों की जांच कर रही थी जिस दौरान उन्होंने कवर्धा से एक आरोपी शिवा को गिरफ्तार किया जिसने अपने दोस्त लोकेश श्रीवास के बारे में बताया। उसने साथ ही बताया कि दोनों ने मिलकर दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। इनके पास से 18.50 किलोग्राम सोना और कैश बरामद किया गया है।

बिलासपुर में 19 अगस्त को श्रीराम क्लाथ मार्केट और सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच करीब 7 से 8 दुकानों में चोरी की घटना हुई थी। जिस पर बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आरोपी को पकड़ने के लिए उनके रिश्तेदारों पर भी नजर रखी गई थी।

पुलिस को दो आरोपियों की मिली जानकारी

पुलिस को मोबाइल से सूचना मिली कि घटना की तारीख को मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास, साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने घर के आसपास दिखाई दिया।इस सूचना पर रेड की गई जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवंशी गायत्री मंदिर के पास मिला, जिससे कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने श्रीवास के मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उसके पास से सोने की ज्वेलरी और लगभग 23 लाख रुपये बरामद किए गए।

लोकेश के घर मिला करोड़ों का सोना

लोकेश दुर्ग के स्मृति नगर इलाके में छुपा हुआ था जिस पर बिलासपुर पुलिस ने रायपुर और दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। पुलिस उस वक्त चौंक गई जब लोकेश के घर से करोड़ों के सोने और हीरे के जेवरात मिले। पुलिस ने जेवरात की नाप तोल की तो पता चला कि सोने के जेवरात करीब साढे 18 किलो थी जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लोकेश श्रीवास ने बताया कि उसने दिल्ली के एक ज्वेलर्स शोरूम में चोरी की थी और वहां के सोने और हीरे के जेवरात दुर्ग के स्मृति नगर स्थित अपने मकान पर रखा हुआ था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर पुलिस ने दी यह जानकारी

बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया कि चोरी के कई मामलों में पुलिस शातिर चोर लोकेश श्रीवास की तलाश कर रही थी। हाल ही में एक चोरी के मामले में शिवा नाम के आरोपी को पकड़ा गया था, जिसमें यह बात सामने आई थी कि उसने लोकेश के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस लगातार लोकेश की खोजबीन कर रही थी। जब पुलिस उसके घर गई तो उसके कब्जे से करीब 18।50 करोड़ के सोने और हीरे के जेवरात मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब