न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 4 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है संक्रमण दर, जयपुर में सबसे ज्यादा 1409 मामले

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और हर दिन इसके आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन की बात करें तो राजस्थान में 550 कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि इसमें से 414 मामले जयपुर के हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 1:00:43

राजस्थान में 4 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है संक्रमण दर, जयपुर में सबसे ज्यादा 1409 मामले

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और हर दिन इसके आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन की बात करें तो राजस्थान में 550 कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि इसमें से 414 मामले जयपुर के हैं। राज्य में जैसे-जैसे केस बढ़ रहे हैं एक्टिव केसों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में जितने भी एक्टिव केस हैं, उसके 76 फीसदी केवल दो शहर जयपुर और जोधपुर में हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 1409 हैं, जो कुल केसों का लगभग 67.6 फीसदी है, जबकि जोधपुर में 179 जो कुल केसों का 8.6 फीसदी है। पूरे प्रदेश की बात करें तो संक्रमण दर 4 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। WHO के मानक के मुताबिक 3% से अधिक का पॉजिटिविटी रेट चिंताजनक है।

राजस्थान के सीकर में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी तक पहुंच गई। यहां 2 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 0.50 फीसदी से भी कम थी, जो 3 जनवरी तक दो अंकों में हो गई। इसी तरह जयपुर में भी संक्रमण दर 3.45 से बढ़कर 7.37 फीसदी हो गई। नए केस के साथ ही एक्टिव मरीज भी 6 गुना तक बढ़ गए। राज्य में सात दिन पहले 27 दिसंबर तक एक्टिव केस 354 थे, जो बढ़कर अब 2084 हो गए। ऐसे शहरों या प्रदेश में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा पैदा हो जाता है। यहीं नहीं, 76 फीसदी यानी 10 में से करीब 8 एक्टिव मरीज सिर्फ जयपुर और जोधपुर से हैं।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो जयपुर, जोधपुर के बाद अब कोटा, अलवर, प्रतापगढ़, सिरोही, अजमेर, बीकानेर, सीकर और अलवर में कोरोना तेजी से फैलने लगा है। 3 जनवरी की रिपोर्ट देखें तो राज्य के 33 जिलों में से 10 में संक्रमण की दर 1 फीसदी से ऊपर रही। इनमें 7 जिले ऐसे है जिनमें संक्रमण दर 3 फीसदी या उससे ऊपर रही। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक किसी शहर में संक्रमण की दर अगर 3 फीसदी पहुंचती है तो यह खतरनाक संकेत होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट