न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर टाइगर रिजर्व में जल्द दूर होगी फीमेल टाइगर की कमी, 9 बाघिनों को लाने की मिली मंजूरी

प्रदेश के टाइगर रिजर्व में फीमेल टाइगर की कमी जल्द पूरी हो सकेगी. इसके लिए वन विभाग की ओर से अन्य राज्यों की बाघ परियोजनाओं से 9 बाघिनें लाई जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 4:55:03

अलवर टाइगर रिजर्व में जल्द दूर होगी फीमेल टाइगर की कमी, 9 बाघिनों को लाने की मिली मंजूरी

अलवर। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में फीमेल टाइगर की कमी जल्द पूरी हो सकेगी. इसके लिए वन विभाग की ओर से अन्य राज्यों की बाघ परियोजनाओं से 9 बाघिनें लाई जाएंगी। एनटीसीए की ओर से 9 बाघिनों के पुनर्वास की मंजूरी मिल चुकी है। इन फीमेल टाइगर को सरिस्का, रामगढ़ विषधारी, मुकुंदरा सहित अन्य टाइगर रिजर्व में छोड़े जाने की उम्मीद है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व समेत प्रदेश के कई अन्य टाइगर रिजर्व इन दिनों फीमेल टाइगर की कमी से जूझ रहे हैं। कारण है कि एक बाघ के साथ दो-तीन बाघिनें विचरण कर सकती हैं। लंबे समय से टाइगर रिजर्व में बाघिनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। वन विभाग की ओर से लंबे समय से अन्य राज्यों के टाइगर रिजर्व से बाघिनों का पुनर्वास कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा था। पिछले दिनों एनटीसीए ने भी अन्य राज्यों से बाघिनों को लाने की योजना को मंजूरी दे दी. इसके बाद वन विभाग ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के टाइगर रिजर्व से बाघिनों को लाने की तैयारी तेज कर दी है।

9 फीमेल टाइगर लाने की मिली मंजूरी

राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा का कहना है कि अभी एनटीसीए ने अन्य राज्यों से 9 फीमेल टाइगर लाने की मंजूरी दी है। ये फीमेल टाइगर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों के टाइगर रिजर्व से लाई जाएंगी। प्रदेश के वन विभाग के उच्च अधिकारी बाघिनों के पुनर्वास की योजना को धरातल पर लाने की तैयारी में जुटे हैं। इन फीमेल टाइगरों को किन टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा, यह अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि बाहरी राज्यों से आने वाली बाघिनों को मुकुंदरा, रामगढ़ विषधारी एवं सरिस्का आदि टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। इन टाइगर रिजर्व में अभी फीमेल टाइगर की कमी है।

पूर्व में रणथंभौर से लानी पड़ती थी बाघिनें

प्रदेश में बाघों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वन विभाग बाघ एवं बाघिनों के पुनर्वास के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व पर निर्भर था। प्रदेश में सरिस्का सहित अन्य टाइगर रिजर्व में लाए गए बाघ एवं बाघिनें रणथंभौर से लाई गई थी। लेकिन अब बाहरी राज्यों के टाइगर रिजर्व से बाघिनों को लाने का सिलसिला शुरू होने की तैयारी है।

हो सकेगा बाघों की नस्ल में सुधार

अभी तक राजस्थान के सभी टाइगर रिजर्व में रणथंभौर के बाघ-बाघिनें हैं। ये सभी टाइगर एक ही परिवार की संतानें रही हैं। इस कारण इन टाइगरों की ब्रीड भी एक ही है। लंबे समय से बाघों की ब्रीड में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी, इसके लिए प्रदेश के टाइगर रिजर्व में अन्य प्रदेशों से बाघिनें लाने की जरूरत थी। एनटीसीए की मंजूरी के बाद यह राह आसान हुई है और अब मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड आदि राज्यों के टाइगर रिजर्व की बाघिनों के यहां आने से प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की ब्रीड में बदलाव आ सकेगा और उनकी नस्ल बेहतर हो सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी