न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में जारी तापमान का कहर, आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ लू की चेतावनी

जैसलमेर और चूरू के हालात तो और भी खराब हो गए हैं जहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। आज मंगलवार को भले ही धुलंडी के पर्व में लोग व्यस्त रहे हों, लेकिन सुबह 11 बजे बाद ही तेज गर्मी ने लोगों के इस उल्लास के रंग को फीका कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 6:42:09

राजस्थान में जारी तापमान का कहर, आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ लू की चेतावनी

आज चैत्र महीने का पहला दिन हैं लेकिन अभी से ही तापमान का कहर शुरू हो गया हैं और अभी से ही ज्येष्ठ जैसी गर्मी पड़ने लगी हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ है। जैसलमेर और चूरू के हालात तो और भी खराब हो गए हैं जहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। आज मंगलवार को भले ही धुलंडी के पर्व में लोग व्यस्त रहे हों, लेकिन सुबह 11 बजे बाद ही तेज गर्मी ने लोगों के इस उल्लास के रंग को फीका कर दिया। तेज चिलचिलाती धूप के कारण लोग ज्यादा देर तक होली का आनन्द नहीं उठा सके। दोपहर एक से दो बजे की बीच तो स्थिति ये हो गई कि सड़कें सूनी दिखने लगीं, मानो लाॅकडाउन लग गया हो। राजस्थान में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में पारा इस कदर ऊपर आया कि कई शहरों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। जबकि सबसे गर्म रातें अजमेर और जयपुर की हैं। यहां रात का पारा 26.4 और 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग जयपुर ने भी आगामी दो-तीन दिन में तेज गर्मी के साथ पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान औसत से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है। जयपुर, अजमेर सहित अन्य शहरों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी सताने लगी है। जयपुर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 26.2, अजमेर में 26.4, बाड़मेर 26.8 और जोधपुर के फलौदी शहर में रात में पारा 28.8 डिग्री से नीचे नहीं गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत