न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार खबरों में बने हुए हैं सचिन पायलट, SUV के बोनट पर चढ़कर किया समर्थकों का अभिवादन

सचिन पायलट अलवर जिले के बानसूर दौरे पर थे जहां समर्थकों की भीड़ को देखकर उन्होंने SUV के बोनट पर चढ़कर सभी का अभिवादन किया। समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 2:55:39

लगातार खबरों में बने हुए हैं सचिन पायलट, SUV के बोनट पर चढ़कर किया समर्थकों का अभिवादन

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट लगातार दौरे कर रहे हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस में भीड़ खींचने की योग्यता वाले चुनिंदा नेताओं में माना जाता है। क्राउड कैचर वाली छवि को पायलट बरकरार रखने के प्रयास में हैं। फील्ड दौरों के पीछे भी यही रणनीति है। सचिन पायलट अलवर जिले के बानसूर दौरे पर थे जहां समर्थकों की भीड़ को देखकर उन्होंने SUV के बोनट पर चढ़कर सभी का अभिवादन किया। समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इससे पहले तीन दिन पहले पायलट ने दिल्ली में टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में कैप्टन पद पर प्रमोशन के बाद कॉम्बैट यूनिफॉर्म में ड्रिल में हिस्सा लिया। इसके एक दिन बाद रविवार को टोंक के धांस गांव में डेढ़ मिनट में 51 मीटर लम्बा साफा बांध सभी को हैरत में कर दिया।

सोमवार को अलवर के बानसूर के मुगलपुर गांव में शहीद की मूर्ति अनावरण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बानसूर तक पायलट का समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया। सचिन का बानसूर दौरा सियासी वजह से भी चर्चा में है। मंत्रिमंडल फेरबदल में नई उद्योग मंत्री बनीं शकुंतला रावत यहां से विधायक हैं। शकुंतला रावत कार्यक्रम में नहीं आईं। रावत इंवेस्टर्स समिट में भाग लेने चेन्नई दौरे पर गई हैं, इसलिए कार्यक्रम में नहीं गई। रावत गुर्जर समाज से हैं। शकुंतला रावत ने सियासी संकट के वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दिया था। अब उनके क्षेत्र में हुए प्रोग्राम के बाद सियासी चर्चा शुरू हो गई है।

पायलट का फोकस अब फील्ड के दौरों पर है। आने वाले दिनों में भी पायलट के कई क्षेत्रों में दौरे बन रहे हैं। जिलों के दौरे कर पायलट समर्थकों को मजबूती से जोडे़ रखना चाहते हैं। सात साल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहने के दौरान पायलट का हर जिले में नेटवर्क और समर्थकों की अच्छी खासी संख्या है। पायलट उन समर्थकों को ही जोड़े रखने के लिए फील्ड के दौरे कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट