Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : बड़े कुल की रस्म के साथ हुआ ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स का समापन, अदा की गई जुमे की नमाज

अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें उर्स का आज बड़े कुल की रस्म के साथ समापन हुआ जहां जुमे की नमाज भी अदा की गई और अब जायरीन जाने लगे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 5:04:36

अजमेर : बड़े कुल की रस्म के साथ हुआ ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स का समापन, अदा की गई जुमे की नमाज

अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें उर्स का आज बड़े कुल की रस्म के साथ समापन हुआ जहां जुमे की नमाज भी अदा की गई और अब जायरीन जाने लगे हैं। नमाज पूरी होने के बाद जायरीन के लौटने का सिलसिला तेज हो गया। रात तक जायरीन के वापसी का क्रम बना हुआ था। 15 दिन से जारी उर्स की रौनक जायरीन के लौटने के बाद कम हो गई। जायरीन ने उर्स के मौके पर जुमे की नमाज अदा कर मुल्क सूबे में अमन खुशहाली के लिए दुआ की। जायरीन ने आस्ताने के चारों ओर जालियों पर मन्नती धागे बांधे और मुरादें कागज पर लिखकर धागे में बांधकर सुनहरी जालियों में लगा दिए। बड़े कुल की रस्म दरगाह में खुद्दाम ख्वाजा ने अदा कराई।
इस मौके पर दरगाह जायरीन ख्वाजा से भरी थी। आशिकान ख्वाजा ने गुलाब जल केवड़े से दरगाह परिसर के दरो दीवार की धुलाई की। खुद को भी पानी से भिगोया। जायरीन ने तबर्रुकात पर नियाज दिलाई और लोगों को तकसीम किया। उर्स में शरीक होने आए अकीदतमंदों ने कायड़ विश्राम स्थली में भी जुमे की नमाज अदा की। दोपहर तक दरगाह परिसर नमाजियों से भर चुका था। इसके बाद दरगाह बाजार में नमाजियों की सफें लगना शुरू हो गई थीं। जुमे की अजान तक सफें धानमंडी तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी नमाज के लिए लोगों के आने का सिलसिला जारी था। अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान बड़े पीर साहब की पहाड़ी से तोप के गोले दागे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका