न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : दबंगों की दबंगई में बुरी तरह घायल हुए 3 लोग, चले लाठी-डंडे और सरिये

धौलपुर जिले के सैपऊ में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें दबंगों की दबंगई देखी गई और दो पक्षों के बीच में लाठी-डंडे और सरिये चले जिसमें पीड़ित पक्ष के 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Mar 2021 11:18:50

धौलपुर : दबंगों की दबंगई में बुरी तरह घायल हुए 3 लोग, चले लाठी-डंडे और सरिये

धौलपुर जिले के सैपऊ में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें दबंगों की दबंगई देखी गई और दो पक्षों के बीच में लाठी-डंडे और सरिये चले जिसमें पीड़ित पक्ष के 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इनमें से पुलिसकर्मी कुलदीप पुत्र श्रीकांत जाट के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट सैपऊ थाना पुलिस को दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने आधा दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दी है। दबंगों के कहर के कारण पीड़ित परिवार एवं भयग्रस्त एवं खौफजदा है।

कस्बे में रविवार सुबह दबंगों ने एक परिवार की जमीन की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। झगड़े की आशंका पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग के आरोप में थाने लाकर बंद कर दिया। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए एक पक्ष ने रात लाठी-डंडों एवं सरियों से दूसरे पक्ष की वृद्ध मां और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अवंती देवी ने बताया की उसके भूखंड पर पक्की बाउंड्रीवॉल बनी थी। इस जमीन पर स्थानीय पंचायत द्वारा 2009 में तत्कालीन सरपंच अशोक कुशवाह द्वारा मंजूरी भी प्रदान की गई है। उसकी जमीन को पड़ोसी झम्मन धोबी के पुत्र और पुत्र वधू हड़पना चाहते हैं।

पीड़िता ने बताया आरोपी आए दिन मारपीट कर हमले करते हैं। पीड़िता ने बताया कि रविवार को आरोपी पक्ष के आधा दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष लामबंद होकर पहुंच गए जिन्होंने लोहे के सरिए एवं फावड़े से ईट की पक्की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। पीड़ित के पुत्र संदीप के द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़ने और झगड़े की सूचना पुलिस को दिए जाने पर थाना पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके शाम को जमानत दे दी।

होलिका दहन के बाद रात को करीब 11:00 बजे आरोपियों ने फिर से पीड़ित के घर पहुंच कर सुनियोजित तरीके से लाठी-डंडे एवं सरियों से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में पीड़िता अवंती देवी समेत उसका बड़ा पुत्र कुलदीप एवं छोटा पुत्र संदीप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। कुलदीप के सिर में गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत