न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : अपनी ही दो बेटियों को जहर देकर मां ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती महिला

घटना बीकानेर के जसरासर क्षेत्र के कुचोर आथुनी गांव में गुरुवार रात को घटित हुई जहां अनिता नाम की एक महिला ने अपनी ही दो बेटियों को जहर देकर मार दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 5:32:21

बीकानेर : अपनी ही दो बेटियों को जहर देकर मां ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती महिला

बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जिसमें एक मां ने अपनी दो बेटियों को जहर खिला दिया फिर खुदकुशी का प्रयास किया। दोनों बेटियों की मौत हो गई जिनका पिता ने अंतिम संस्कार किया और मां अस्पताल में भर्ती हैं। वह पीबीएम अस्पताल के ICU वार्ड में वेंटीलेटर पर है। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब तक उसकी हालत गंभीर बनी है।

घटना बीकानेर के जसरासर क्षेत्र के कुचोर आथुनी गांव में गुरुवार रात को घटित हुई जहां अनिता नाम की एक महिला ने अपनी ही दो बेटियों को जहर देकर मार दिया। बड़ी बेटी मनीषा 5 साल की है, जबकि छोटी बेटी अरीना महज 3 साल की थी। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर खा लिया था। घटना के समय पिता ओम प्रकाश घर पर नहीं था। दोनों बच्चियों के पिता ओमप्रकाश ने यह कहते हुए अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया है कि खेत के लिए रखा पेस्टीसाइड तीनों ने गलती से पी लिया था।

दो बेटियों की मौत के बाद पिता ओमप्रकाश बदहवास है। शुक्रवार शाम तक पोस्टमार्टम के बाद उसे अपनी बेटियों के शव मिले। जिनका अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। ओमप्रकाश कभी अपने गांव में बेटियों के संस्कार में शामिल होता है तो कभी घर से दूर पीबीएम अस्पताल में पत्नी को संभालने पहुंचता है। कल शाम उसने बड़ी मुश्किल से पुलिस को बयान दिया।

ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वो खेत में काम करने गया था। घर पर रखा हुआ पेस्टीसाइड उसकी पत्नी और बच्चियों ने संभवत: गलती से पी लिया। उसने किसी भी प्रकार की पारिवारिक कलह का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, थानाधिकारी देवीलाल सहारण का कहना है कि ओमप्रकाश के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी। मां अनिता के होश में आने के बाद ही आगे का खुलासा हो सकेगा। पेस्टीसाइड खाने के कारण उसकी तबीयत ज्यादा खराब है। उसे होश नहीं है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। पेस्टीसाइड के कारण उसके पेट में गहरे घाव हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती