न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुरानी रंजिश के चलते की गई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, घर से 200 मीटर दूर हुई वारदात, दो गिरफ्तार

बीती रात शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते घर से 200 मीटर दूर ही भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। 6 बदमाशों ने युवक पर हमला किया था जो कि घात लगाए बैठे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 2:13:55

कोटा : पुरानी रंजिश के चलते की गई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, घर से 200 मीटर दूर हुई वारदात, दो गिरफ्तार

बीती रात शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते घर से 200 मीटर दूर ही भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। 6 बदमाशों ने युवक पर हमला किया था जो कि घात लगाए बैठे थे। वारदात की जानकारी लगने पर विक्की के घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी मृतक के रिश्तेदार और पड़ोसी है। इनके बीच दिसंबर महीने में हुए झगड़े और मारपीट को लेकर विवाद था। हालांकि उस झगड़े में मृतक विक्की का कोई सीधा रोल नहीं था। विक्की के दोस्त का झगड़ा हुआ था।

घटना कैथूनीपोल इलाके के साबरमती कॉलोनी की है। डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को पुरानी साबरमती निवासी भाजपा शहर जिला महामंत्री विक्की आर्य घर से बाइक लेकर जगत मंदिर के पीछे की गली में पहुंचा। घर से 200 मीटर दूर ही पहुंचा था कि यहां कुछ बदमाश घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने उसकी बाइक को रोका। बदमाशों के पास सरिए और लोहे के पाइप थे। उन्हें देख विक्की ने बाइक रोकी। पैदल अपने घर की तरफ भागा। बदमाशों ने उसका पीछा किया और घेर कर उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उस पर सरिए और पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

एएसपी प्रवीण जैन का कहना है पुलिस ने मामले के तुरंत बाद ही दो आरोपी राज और निखिल को नामजद करके डिटेन कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उन्होंने भी चाकू से हत्या करने के बजाए नल वाले लोहे के पाइप से वारदात करना स्वीकारा है। वहीं, पुलिस ने मामले में दो युवकों बनवारी और अर्जुन को नामजद किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा 4-5 अन्य लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, जिनसे डिटेल पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट